रिपोर्टर राकेश डब्बू तायवाड़े आमला बैतूल मुलताई – सूर्यपुत्री मां ताप्ती उद्गम स्थल मैं विगत 8 वर्षो से ताप्ती युवा ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विधायक श्री सुखदेव पांसे जी श्रमदान कर ताप्ती कुण्ड की सफाई करते चले आ रहे हैं, इसी कड़ी में विधायक श्री सुखदेव पांसे जी द्वारा ताप्ती कुण्ड को सुंदर बनाने एवं इसमें कचरा न जाय इस लिए आमजन की मंशानुसार टीन शेड बनाने हेतु 5 लाख रूपये की राशि विधायक निधि से स्वीकृत की गई हैं | इसी प्रकार मरही माता मंदिर में भंडारा प्रसादी या किसी धार्मिक आयोजन के समय श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था इसलिए वहां पर भी विधायक निधि से 5 लाख रूपये टीन शेड के निर्माण हेतु स्वीकृत किये हैं | अब शीघ्र ही दोनों स्थानों पर टीन शेड बनकर तैयार होगा | ताप्ती भक्तों तथा मरही माता मंदिर के सदस्यों के सदस्यों ने श्री सुखदेव पांसे जी को साधुवाद दिया हैं | वही श्री सुखदेव पांसे विधायक मुलताई ब्लॉक के हर ग्राम में चाहे कोई भी कार्यक्रम हो किसी का देहांत हो या भागवत हो शादी विवाह जन्मदिन तेरव्वही दसवें हो हर सुख दुख में श्री पांसे ग्रामीणों के साथ हमेशा खड़े रहते हैं यही उनकी खासियत है मुलताई ब्लॉक के विकास के लिए संकल्पित है मधुर मिलन सार हंसमुख स्वभाव से पहचाने जाने वाला नाम विधायक श्री सुखदेव पांसे का नाम हर गरीब हर ग्रामीणों के जुबान पर रहता है बेरोजगारों को रोजगार दिलाने में भी उनका बहुत बड़ा योगदान है उनके प्रयासों से बैतूल जिले में बेरोजगार युवाओं को इंडस्ट्री उद्योग में रोजगार उपलब्ध हो रहा है विधायक पांसे जी हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई जय जवान जय किसान अमीर गरीब सभी को एक ही नजरिया से देखते हैं उनके दिल में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है यहां यह उल्लेखनीय हैं कि विधायक श्री सुखदेव पांसे जी सामाजिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु विभिन्न निधियों के माध्यम से विधायक निधि, स्वेच्छानुदान, केन्द्रीय निधि, राज्य सभा सांसद निधि, विभिन्न केन्द्रीय संस्थानों के वेलफेयर फण्ड, खनिज मद एवं स्वयं के पास से आर्थिक सहयोग कर निर्माण कार्यो में सहयोग करने वाले जिले के पहले जनप्रतिनिधि बन गये हैं। Please follow and like us: Post Views: 328 Post navigation आदिवासी युवक की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में विधायक ने सौंपा ज्ञापन हकीमाबाद निवासी मंजू पिता मानसिंह परमार ने पटवारी चयन परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले में छठा स्थान प्राप्त किया, क्षेत्र के लोगों ने शुभकामनाएं दी