Picsart 23 06 30 14 21 56 544

रिपोर्टर/संजय वर्मा ,केवलराम मालवीय

बताया जाता है कि मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक 15 जून तक होती है पर इस बार 1 सप्ताह लेट मानसून आया वह भी आधा अधूरा, जिसके कारण किसानों में सोयाबीन सहित खरीफ की फसल बोने को लेकर असमंजस था,तो कई किसानों ने तो बरसात होने के एक-दो दिन के अंदर ही सोयाबीन की बोवनी कर दी बाकी कुछ किसान ओर बरसात होने का इंतजार करते रहे आज 30 जून तक हालात यह है कि लगभग थोड़ा बहुत या कहीं कहीं अधिक पानी रोज गिर रहा है जिसकी बदौलत किसानों के खेतों में ट्रैक्टर जैसे बड़े वाहन का प्रवेश नहीं हो पा रहा है और मिट्टी अधिक गीली होने के कारण भी सोयाबीन की बुआई करने में परेशानी हो रही है.

IMG 20230630 WA0027

ग्राम पंचायत भंवरा के किसान विक्रम सिंह परमार साहब ने बताया कि मौसम बार-बार करवट बदल रहा है कुछ समय के लिए बूंदाबांदी होने लगती है फिर 4 घंटे बाद हम खेतों में सोयाबीन बोने के लिए तैयार हो जाते हैं कुछ समय तक सोयाबीन खेत में बोने के बाद फिर हल्की फुल्की बरसात हो जाती है जिसके कारण ट्रैक्टर के पहियों में मिट्टी चिपकने लगती है साथ ही अधिक बरसात होने के कारण खेतों में खरपतवार ज्यादा मात्रा में उग आए हैं जिसके कारण भी परेशानी हो रही है.

IMG 20230630 WA0019 1024x458

जावद क्षेत्र के किसान जय सिंह ठाकुर साहब ने बताया कि हमारे जावर क्षेत्र में भी खरीफ की फसल की बुवाई करने में किसान लेट हो चुके हैं और चिंतित भी है अब सभी किसान खेती बाड़ी के काम में तन्मय के साथ लग गए हैं बरसात रुके तो हम खेत में सोयाबीन की बोनी करें,वही ग्राम डाबरी के युवा किसान जगदीश चौहान पटेल का कहना है कि मौसम और किसानों के बीच प्रतियोगिता चल रही है मौसम जहां बरसात करके हार नहीं मान रहा है वही हम किसान भाई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है जैसे ही थोड़ी बहुत कोर आती है हम तुरंत खेत में बोवनी करना शुरू कर देते हैं

IMG 20230630 WA0030

आष्टा तहसील में कहीं-कहीं पर गहरी जमीन होने के कारण अधिक बरसात में खेत में क्वार्टर नहीं आ पाती है जिसके कारण खरीफ की फसल बोने में समय लगता है और कहीं पर थोड़ी हल्की जमीन होने के कारण थोड़ी बहुत बरसात से कोई फर्क नहीं पड़ता है जबकि सिद्धीकगंज और खाचरोद गांव के आसपास 5 दिवस पूर्व ही किसानों ने सोयाबीन की बोनी कर दी है.

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email