रिपोर्टर रराकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 बैतुल पुलिस ने सभी थानों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा ▪️आजादी के रंग खाकी के संग, आजादी का अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बैतूल पुलिस के द्वारा प्रत्येक थाना द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा। ▪️तिरंगा के प्रति आमजन को जागरूक करने व देश भक्ति की भावना जगाने का दिया संदेश। ▪️ अपने–अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए किया प्रेरित। माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रत्येक जिले में दिनांक 11.08.2024 से 15.08.2024 तक “आजादी के अमृत महोत्सव” एवं देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा के सम्मान में देश भर में “हर घर तिरंगा” अभियान मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 13.08.2024 एवं आज दिनांक 14/8/2024 को बैतूल पुलिस द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बैतूल जिले के हर थाना अंतर्गत तिरंगा रैली निकली गई ।साथ ही स्कूली बच्चो के साथ मिलकर बैतूल शहर में रैली का आयोजन किया गया जो रैली आडिटोरियम से सुरु होकर चौपटी, होते हुए कारगिल चौक पहुंची वहा से हॉस्पिटल होते हुए मुल्ला पेट्रोल पंप से वापस ऑडिटोरियम में समाप्त हुई। जिसमे पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन झारिया, बैतूल कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, sdm, तहसीलदार के अलावा कोतवाली, एवं थाना गंज के थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक के अलावा पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। रिपोर्टर रराकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 साथ ही बैतूल पुलिस को पुलिस मुख्यालय द्वारा आवंटित पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीत कि धुन में शिवाजी चौक से तिरंगा रैली निकली हैँ जो पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आकर समाप्त हुई। उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोड़ना और उन्हें देश की आजादी के महत्व से जागरूक करना है। Please follow and like us: Post Views: 276 Post navigation लाइफ केरियर एवं यूनिवर्सल स्कूल द्वारा हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा रैली निकाली- कन्या बालक छात्रवास एवं झुग्गी झोपड़ी में छात्रा ने ध्वजारोहण किया एवं रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पत्नीयो का किया सम्मान