IMG 20240813 WA0000

संजय वर्मा

जिला सीहोर के थाना रेहटी के अंतर्गत मालीबायां गाँव के पास एक बुजुर्ग महिला मिली है जिनका साथ अपने परिजनों से छूट गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 13-08-2024 को रात्रि 12:01 बजे प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल रेहटी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ सैनिक मनोहर पटेल पायलेट कपिल रघुवंशी ने मौके पर पहुँचकर बुजुर्ग महिला को अपने संरक्षण में लेकर महिला से पूछताछ की। महिला ने अपना नाम बुँदिया बाई पति कैरम मंडूकर ग्राम काटने जिला अमरावती का निवासी बताया, वह अपने परिजन के साथ महाराष्ट्र से सलकनपुर देवी जी के दर्शन करने आयी थी ।

डायल-112/100 स्टाफ ने बुजुर्ग महिला को अपने साथ लेकर सलकनपुर देवी जी के मंदिर के आसपास के क्षेत्र में महिला के परिजन की तलाश की, परिजन के मिल जाने पर सत्यापन उपरांत डायल-112/100 स्टाफ द्वारा महिला को परिजन के सुपुर्द किया गया । परिजन द्वारा देर रात सहायता के लिए डायल-112/100 सेवा का आभार व्यक्त किया गया ।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email