रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला रेलवे का ब्रिज बना मुसीबत सीमेंट कंक्रीट उखाड़ा काई कीचड़ पानी से फिसल रहे लोग हो रहे दुर्घटना का शिकार—– आमला 12 अगस्त 2024 दिन सोमवार को बढाई चाल सासाबड नादपुर वार्ड 9 बल्लाचाल करीब चार-पांच गांव के लोग रेलवे ब्रिज से आमला खरीदी करने डॉक्टर के पास छात्र-छात्राएं स्कूल अन्य कार्यों के लिए बड़ी तादाद में लोग आना जाना करते हैं आमला जाने के लिए एकमात्र रेलवे ब्रिज का रास्ता है जिसमें लाइट की सुविधा नहीं है और पानी कीचड़ काई अधिक होने के कारण आने जाने में लोग मोटरसाइकिल और पैदल चलने वाले स्लिप होकर गिर रहे हैं ऐसे ही मामला आज का मुकेश बारमासे और उनकी पत्नी गायत्री किराना सामान लेकर आमला मार्केट से बल्लाचल जा रही थी तभी ब्रिज के नीचे से निकलते समय दिन में 1:00 बजे उनकी गाड़ी काई से स्लिप हो गई जिसमें उनकी पत्नी के हाथ और पैर और पेट पर गंभीर चोट आई और उनके पति के घुटने पर भी चोट आई और उनके पास एक खाने के तेल की 15 लीटर की केन गाड़ी गिरने के कारण फूट गई जिसमें उनको भारी नुकसान हुआ मुकेश बारमासे सब्जी भाजी बेचने का धंधा करता है दूसरा मामला गुड्डू सोनी सुबह 11:00 अपने घर बल्लाचाल से कुछ काम के लिए आमला मार्केट जा रहे थे तभी ब्रिज के नीचे उनकी मोटरसाइकिल काई से स्लिप हो गई जिसमें उनके पैर में भी चोट आई वहां के लोगों का कहना है कि रेलवे के आला अधिकारी लोग ब्रिज के अंदर काई पानी मिट्टी की सफाई की जाए लाइट की सुविधा की जाए जिसमें लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी और कोई दुर्घटना नहीं घटेगी यदि रेलवे के अधिकारी इस ब्रिज पर ध्यान नहीं देते हैं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 379 Post navigation बैतूल जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका सारनी फिर एक बार भ्रष्टाचार का आरोप amla ट्रेनों में आर पी एफ ने चलाया जागरूकता अभियान