रिपोर्टर-केवलराम मालवीय इंदौर। शनिवार 10 अगस्त को सुबह हंसदास मठ बड़ा गणपति से महा आरती व पूजन अर्चन कर कारों का काफिला जानापाव के लिए रवाना हुआ। विश्व ब्राह्मण समाज संघ की ओर सामाजिक समरसता को लेकर शिव परशुराम कार कावड़ यात्रा निकली गई।शुक्रवार को शिप्रा, नर्मदा, कान्नड़, कावेरी, गंभीर, चंबल आदि साथ नदियों के पवित्र जल को एकत्रित कर हंसदास मठ पर वैदिक मंत्रोच्चार कर और संत महात्माओं के सानिध्य में पूजन अर्चन किया गया, यहीं से शनिवार सुबह शिव परशुराम कार कावड़ यात्रा का काफिला शुरू हुआ जो भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव पहुंचा, यात्रा में हजारो श्रद्धालु शामिल हुए।कावड़ के काफिले में जहां श्रद्धालु कार में सवार थे वही दो पहिया वाहन भी साथ में चले।विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. योगेंद्र महंत ने बताया कि सभी समाजों को साथ में रखकर सामाजिक समरसता के रूप में शिव परशुराम कार कावड़ यात्रा निकली जा रही है। शुक्रवार को विभिन्न पवित्र नदियों के जल एव कलशो का पूजन किया गया। वेदों के मंत्रोच्चार के साथ विद्वान आचार्य ब्राह्मणो ने विधि विधान से पूजन अर्चन कराया। इस अवसर पर पंडित पवन दास महाराज, अभिषेक पाण्डेय, गोपाल पुजारी, जयदीप जैन, संजय राठौर अनंत महंत,धीरज वैष्णव आदि ने पूजन किया। 10 अगस्त को सुबह 10 बजे हंसदास मठ पर कारों का काफिला एकत्रित हुआ और 10:30 बजे संतों के सानिध्य में यात्रा की शुरुआत हुई। कावड़ यात्रा में तकरीबन 100 से ज्यादा कार और दो पहिया वाहन अलग-अलग समाजों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। Please follow and like us: Post Views: 277 Post navigation नगर में सुख शांति की कामना के लिये अनेक धार्मिक उपक्रमो के साथ ही कांवड़ यात्राएं भी लगातार निकाली जा रही है हिन्दू उत्सव समिति पार्वती नगर के सानिध्य में पंडित सुनील जी शास्त्री द्वारा माता मंदिर ब्लाक चौराहा से विशाल कावड़ यात्रा निकाली