रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला लोणारी कुन्बी समाज संगठन की महिलाओं ने आयोजित किया कार्यक्रम और बाटे पौधे झूला झूलकर हरियाली तीज बनाई आमला बुधवार को बोड़खी मे आयोजित इस कार्यक्रम मे आमला एवं बोड़खी क्षेत्र की महिलाएं बड़ी तादाद मे शामिल हुई। महिलाओं ने यहां पर झूला झूला तो एक-दूसरे को उपहार मे पौधे भी सौपें। उपस्थित महिलाओं ने इन पौधो की अपनी सुविधानुसार स्थान पर रौपकर इन्हें पूरी जिम्मेदारी के साथ पालनें का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन की अध्यक्ष मधुबाला धोटे ने कहा कि श्रावण मास का यह पवित्र त्योहार महिलाओं के वैवाहिक जीवन मे सुख-समृद्धि का त्योहार है इसलिए समाज परंपरागत रूप से यह त्योहार मनाता आ रहा है। कहा कि इस त्योहार से पारिवारिक जीवन सामंजस्य पूर्ण जीनें की कामना भी पूरी होती है। इस अवसर पर महिलाओं ने झूला झूलकर भी परंपराओं का निर्वहन करते हुए आनंद लिया । कार्यक्रम मे मीनाक्षी देशमुख संध्या साबले कल्पना वागद्रे बेबी देशमुख लता कुबड़े शीतल देशमुख लता देशमुख संगीता माथनकर कंचना पांसे कंचना खंडाग्रे संगीता पंडागरे शकुन देशमुख सहित बड़ी संख्या मे महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन मनीषा चढ़ोकार ने किया। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 399 Post navigation केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके के प्रयासों से लोकसभा क्षेत्र बैतूल हरदा को मिली 35 करोड़ राशि की 14 सड़क,पुलिया की स्वीकृति विश्व आदिवासी दिवस पर रैली के रूप में निकला जन सैलाब समाज को पढ़ाई लिखाई करने पर दिया जोर झांकी रही आकर्षण का केंद्र