संजय वर्मा आष्टा नगर में बुधवार को आष्टा थाना उप निरीक्षक दिनेश सिंह यादव ने अपना जन्मदिन मां पार्वती धाम गौशाला पहुंचकर गौ माता की पूजन अर्चना आरती की गौ माताओं को आहार के रूप में सुदाना पशु आहार हरी चरी अपने शुभ हाथों से खिलाई एवं गौशाला प्रांगण में एक बिल पत्र का पौधा लगाया व गौशाला सेवक से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा है पौधों का विशेष ध्यान रखें मनुष्य के लिए पेड़ पौधों की जीवन में अति आवश्यकता है एवं भगवान श्री कृष्णा ने पृथ्वी पर अवतार लेकर गौ माता की स्वयं सेवा की है भगवान ने यह उदाहरण हम मानव जाति को दिया है इसीलिए गो सेवा को ईश्वरी सेवा कहां गया है यह बातें श्री यादव ने गौशाला में कहीं एवंउप निरीक्षक श्री यादव ने अपने जन्मदिन पर मां पार्वती धाम गौशाला समिति को गौ माताओं के आहार हेतु सहयोग राशि प्रदान की मां पार्वती धाम गौशाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने श्री यादव का पुष्प माला एवं साफा बांधकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया इस अवसर पर गौशाला कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, उपाध्यक्ष किरण दीदी, रवि कामरिया, गौशाला सेवक कारण गोस्वामी, पीयूष गोस्वामी, मिश्रीलाल कुशवाहा, सचिव सुनील कचनेरिया एडवोकेट, विशेष सहयोगी विपिन सिंघी , गुलाब सिंह थाना आष्टा,आदि ने बधाई शुभकामनाएं दी Please follow and like us: Post Views: 282 Post navigation मुख्यमंत्री को श्री शैलम मल्लिकार्जुन से लाया हुआ रुद्राक्ष भेंट किया, वहीं परमार समाज के कार्यकर्ताओं ने राजा भोज की प्रतिमा भेंट की हिन्दू उत्सव समिति आष्टा ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का किया विरोध