IMG 20240721 WA0008 Scaled

संजय वर्मा
आष्टा ( निप्र) श्री ब्रह्मानंद जन सेवा संघ , मां कृष्णा धाम आश्रम के पावन तत्वावधान द्वारा आयोजित श्री गुरु पूर्णिमा अमृत महोत्सव के विराम दिवस पर आज देश के कौने कौने से हजारों गुरु भक्तों ने अपने गुरु की पूजा अर्चना की, आज कई भक्तों ने गुरु दीक्षा ली।दिन भर महाभंडारा चलता रहा । मां कृष्णा जी ने आज के सत्संग में बताया कि:–

1000964899 1024x768


1 जब गुरु अपने शिष्य को गुरु दीक्षा देते हैं तो उसके अभी तक के सारे पाप हर लेते है। और वह एक निर्मल व्यक्तित्व के रूप में निखरता है गुरु से दीक्षा लेने के बाद उस व्यक्ति के सारे कार्य गुरु के द्वारा संचालित होते हैं। दिक्षित व्यक्ति के सभी परमार्थिक कार्य सफल होते हैं।लेकिन इन सबके लिए शिष्य की अपने गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा और विश्वास होना बहुत जरूरी है।

1000964905 1024x768


2.गुरु पूर्णिमा को वेदव्यास जी के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं आज के दिन शिष्य अपने गुरु के प्रति नतमस्तक होकर कृतज्ञता व्यक्त करता है। गुरु स्वयं में पूर्ण है तभी तो वह हमें पूर्णत्व की प्राप्ति करवाता है। इस दिन शिष्य को अपनी समस्त श्रद्धा गुरु के चरणों में अर्पित कर देना चाहिए ।


गुरु ग्रंथ का सार है ,गुरु है प्रभु का नाम!
गुरु आध्यात्मिक की ज्योति है, गुरु है चारों धाम!
गुरु के चरणों में चारों धाम रहते हैं।

1000960425 24 1024x795


3 मूर्खों को संतसग और उपदेश ज्ञान कि बातें अच्छी नहीं लगती है। एक बार पक्षीयों ने बंदरों से कहा की तुम पानी में भीग रहे हो अपना घर क्यों नहीं बना लेते। यह सुनकर बंदरों ने उन पक्षियों का घोंसला तोड़ दिया।
4.परमात्मा और गुरु के दरबार में जब भी जाए काम विकारों से खाली होकर जाये।जो व्यक्ति काम विकारों से भरा रहता है उस व्यक्ति को सत्संग और भगवान की कथा समझ में नहीं आती है।

1000959748 28 682x1024
1000959747 26 1024x609

जो पात्र खाली रहता है उसी में कुछ ना कुछ भरा जा सकता है। इसी तरह से जो व्यक्ति अपने अंदर के विकारों और कामवासनाओं को त्याग करके फिर सत्संग में बैठता है तो उस पर सत्संग का ज्यादा असर होता है। गुरु की कृपा प्राप्त करने के लिए हमारे अंदर पात्रता होनी चाहिए। 5.परमात्मा प्रर्कति में हर जगह व्याप्त है हर जीव के अंदर है।

1000959745 24

जिस तरह तिल में तेल है ,लकड़ी में आग है, दूध में मक्खन है, इस तरह भगवान हर स्थान पर हर जगह व्याप्त है। जिस तरह दूध में मक्खन होता है किंतु दिखाई नहीं देता है।

1000959734 26

उस मक्खन को निकालने के लिए दूध को पहले जमाना पड़ता है। दुध को मथनी से मथना पड़ता है तब मक्खन दिखाई देता है। ठीक उसी तरह से परमात्मा को पाने के लिए ध्यान ,भजन, साधना का मंथन करना पड़ता है तब परमात्मा प्राप्त होता है।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email