IMG 20240719 WA0005

संजय वर्मा/केवल राम मालवीय

गुरु चरण रज लगा माथे से हम तो धन्य धन्य हुए
जैन साधुओ की तपस्चर्या और उनके प्रवचन हमारे जीवन मे आमूलचूल परिवर्तन कर देते हैं । आज पधारे जैन मुनियों के नाम में ही उपदेश विद्यमान है जीवन मे निष्पक्षता , निस्पृह भाव , निष्काम क्रिया कलाप तथा निष्कम्प हो कर चेतना जागृत रखने का संदेश देते जैन मुनियो की चरण रज माथे से लगा कर हम सभी खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं । जैन मुनियो का ग्राम किलेरामा में चरण प्रक्षालन करते हुए पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने यह भावना व्यक्त की ।

1000964776 1024x610


युग शिरोमणि आचार्य विद्या सागर जी महाराज के शिष्य मुनिगण का आज नगर में प्रवेश हुआ । मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी , मुनि निष्कम्प सागर मुनि निस्पृह सागर जी मुनि निष्काम सागरजी तथा क्षुल्लक जी की जैन जैनेतर समाज ने भव्य अगवानी की ।
पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने नगर के प्रवेश द्वार ग्राम किलेरामा में परिवार और मित्रों सहित मुनि संघ का पाद प्रक्षालन तथा आरती कर उन्हें श्री फल भेंट किया ।

1000960425 23 1024x795
1000959748 27 682x1024


भोपाल नाके पर जैन समाज तथा अन्य समाज के लोगों ने साधु संघ के प्रवेश पर गाजे बाजो के साथ उनकी अगवानी की । दिगम्बर जैन समाज के पदाधिकारियों और व्रती श्रावको ने सभी साधुओं की परिक्रमा की । बाद में विशाल चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ किला स्थित दिव्योदय जैन मंदिर पहुंचा ।

1000959747 25 1024x609
1000959745 23


मार्ग मे अनेक जैन श्रावकों ने मुनि संघ की आरती और चरण प्रक्षालन का लाभ लिया ।
आचार्य श्री विद्या सागरजी महाराज की परंपरा के सभी मुनि जैन समाज के आग्रह पर नगर में चातुर्मास के लिए पधारे हैं । शीघ्र ही भव्य आयोजन में मुनि संघ के वर्षायोग हेतु किला मन्दिर में कलश स्थापना होगी । ग्राम किलेरामा में अगवानी के वक्त दिगम्बर जैन समाज के पूर्वाध्यक्ष यतेंद्र श्रीमोढ , पूर्व सरपंच मधुसूदन परमार , मुनि सेवा समिति के सुनील प्रगति , वरिष्ठ समाज सेवी सुमत स्वास्तिक , जीवन सिंह , लक्ष्मी नारायण परमार , संजय जैन किला ने भी मुनि श्री की चरण वन्दना की ।

आष्टा नगर प्रभु प्रेमी संघ द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर परम प्रातः 8 बजे परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री अवधेशानंद जी गिरी महाराज के चित्र के समक्ष गुरु पूजन किया जावेगा।

1000964780 843x1024
1000959734 25
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email