Images 16

रिपोर्टर राकेश डब्बू तायवाड़े आमला बैतूल

तेरह वर्ष से फरार स्थायी वारण्टी गिरफ्तार, आमला पुलिस की कार्यवाही “ श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल श्री सिद्धार्थ चौधरी के द्रा जिले मे स्थायी वारण्टियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना आमला द्वारा दिनाँक 19/06/2023 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर वर्ष 2009 से फरार स्थायी वारण्टी बिल्लू पिता सलीम खान उम्र 35 साल निवासी सपना टाकीज के पास आमला, हाल मुकाम महाराष्ट्र बैंक के पीछे परासिया वार्ड न. 17 परासिया जिला छिन्दवाड़ा को बस स्टैण्ड आमला से गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है।

IMG 20230621 WA0005 1024x768

वारण्टी उक्त माननीय प्रधान न्यायाधीश महोदय न्यायालय बैतूल के प्रकरण मे वर्ष 2009 से फरार चल रहा था। जिसकी काफी तलाश पतासाजी की गई किन्तु वह अपना निवास बदल बदलकर रह रहा था, जो पुष्ट सूचना मिलने पर माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारण्ट की तामिली मे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है। उक्त उल्लेखनीय कार्यवाही मे सउनि. रामेश्वर सिंह, प्रआर. बसंत उइके, आर. बबलू धुर्वे की भूमिका रही है।

IMG 20230621 WA0002 768x1024
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email