रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20240707 WA0034 1024x768

लाईफ कैरियर स्कूल एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता एवं वृक्षारोपण किया गया
आपने बच्चों के पढ़ने के लिए इतना सुंदर स्कूल खोला है इस स्कूल को पौधों के श्रंगार से सुशोभित करे इन नन्हे नन्हे बच्चों को प्रकृति के मध्य शिक्षा का ज्ञान दीजिए इस परिसर को इतना सुंदर बना दीजिए कि आमला का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बन जाए पौधों रोपण एवं विधिक साक्षरता शिविर में पहुंचे न्यायाधीश राकेश सनोडीया ने
नगर के लाइफ कैरियर स्कूल एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कार्यक्रम मुख्य अतिथि राकेश सनोडिया , न्यायधीश राहुल निरंकारी , सत्य प्रकाश सक्सेना श्रीमती पूनम साहू , राजेंद्र उपाध्याय , शाहिद बेग हसीब बेग अब्दे अली राजा सचिव श्रीमती फातिमा मेमोरियल सोसायटी, श्रीमती छंदा सरकार प्रभारी प्राचार्य ,श्रीमती रश्मि सोनी के आमला के विशिष्ट आतिथ्य में संपन हुआ l कार्यक्रम की अध्यक्षता अब्दे अली राजा के द्वारा की गई

IMG 20240707 WA0035 903x1024

l कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिजनों ने बच्चों को मोटर कार अधिनियम,यातायात नियम, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यो तथा पर्यावरण से संबंधित जानकारी दी एवं उनका उचित मार्गदर्शन किया

IMG 20240627 205915 3

l अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि राकेश सनोडिया जुडिशल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास ने बच्चों को मोटर कार अधिनियम से परिचित करवाया एवं दोपहिया वाहनों के नियमोचित प्रयोग की सलाह दी तथा अपने जन्म दिवस पर कम से कम एक वृक्ष लगाने का अनुरोध किया

IMG 20240517 234331 3

और न केवल वृक्ष लगाने अपितु उसकी देखभाल करने का निवेदन भी किया lवहीं भविष्य में उन वृक्षों को फलित होते हुए देखने की इच्छा भी व्यक्त की

IMG 20230925 183646 3

l विशिष्ट अतिथि न्यायाधीश राहुल निरंकारी ने बच्चो को वाहनों को सही तरीके से यातायात के नियमो का पालन करते हुए चलाने की सलाह दी l वही तहसीलदार श्रीमती पूनम साहू ने बच्चो के साथ बढ़ते अपराधो से अवगत कराया और अपने परिवार जनों से हर बात सांझा करने को कहा इसके साथ ही पर्यावरण को बचाने का अनुरोध भी बच्चों से किया l

IMG 20240628 172625
IMG 20240628 171859 3

थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना ने बच्चो को मोबाइल इंटरनेट से बढ़ते अपराधो की जानकारी दी और बच्चों को मोबाइल का प्रयोग कम कर पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी तथा उन्होंने वृक्षों की उपयोगिता विज्ञान के दृष्टिकोण से बताई व वृक्ष लगाने की बात पर जोर दिया

l एडवोकेट उपाध्याय ने बच्चों को जहां उन्हें प्राप्त अधिकारों से अवगत कराया वही उनके कर्तव्यों को भी स्मरण करवाया l साथ ही वृक्षों की देखभाल करने का अनुरोध किया उन्होंने कहा कि वृक्षों की देखभाल एक शिशु की तरह होनी चाहिए l शाहिद बेग के द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि जनों का आभार व्यक्त किया l कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती ऋतु गुगनानी के द्वारा किया गया l

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20231022 153218
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email