IMG 20240707 WA0012

संजय वर्मा /केवल राम मालवीय

आष्टा – आज सम्पूर्ण नगर मे उत्साह ला माहौल है, नगर के प्रत्येक मंदिर मे धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही विभिन्न आयोजन हुवे. अलीपुर स्थित बांसबेड़ा मंदिर मे भगवान जगन्नाथ जी की भव्य पूजा अर्चना कर महाआरती हुई.

1000960425 10 1024x795

तत्पश्चात मंदिर समिति एवं नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा भगवान जगन्नाथ को सिर पर धारण कर सुसज्जित रथ पर सवार किया, जिसे उपस्थित भक्तो द्वारा अपने हाथों से खींचकर भगवान जगन्नाथ जी की जयघोष करते हुए नगर भ्रमण के लिए निकले. नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि भगवान जगन्नाथजी का रथ खींचने से व्यक्ति अपने दुर्भाग्य को दूरकर सौभाग्य का सृजन करता है।

1000959748 10 682x1024

भगवान की रथयात्रा में शामिल होने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।

1000959747 9 1024x609

भगवान नाम का संकीर्तन करने मात्र से सौ जन्मों का पाप नष्ट हो जाता है, रथ में स्थित पुरुषोत्तम श्रीकृष्ण, बलभद्र और सुभद्राजी का दर्शन करके मनुष्य अपने करोड़ों जन्मों के पापों का नाश कर लेता है।

1000959745 9
1000959747 10 1024x609

प्राणप्रतिष्ठा समारोह मे की पूजा अर्चना- इसी प्रकार नामदेव छीपा समाज द्वारा आयोजित भगवान शिव परिवार प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह मे नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा शामिल होकर भगवान की पूजा अर्चना कर नगर के नागरिको की मंगल कामनाये की.

1000959734 9

इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, जुगलकिशोर मालवीय, पार्षद कमलेश जैन, रवि शर्मा, डॉ सलीम खान, धनरूपमल जैन, ओम नामदेव, जीतमल बागवान, गजेंद्र शास्त्री, तारा कटारिया, सुभाष नामदेव, आरती नामदेव, राजकुमार मालवीय, भगवती प्रसाद शर्मा, राजू मिश्रा सहित बड़ी संख्या मे भक्तगण मौजूद थे.

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email