IMG 20240628 WA0011

संजय वर्मा

आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल का किया निरीक्षण समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण नही होने पर की नाराजी व्यक्त,अब नई समय सीमा में कार्य हो पूर्ण,उच्च गुणवत्ता से युक्त हो निर्माण कार्य, दिये निर्देश,कमीयो को एक सप्ताह में करे दूर

आष्टा । आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का सतत निरीक्षण कर उन कार्यों को जल्दी से जल्दी पूर्ण करने एवं जनता को उन सुविधाओ सेवाओ का लाभ दिलाने के लिये दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे है।

1000961037

आज विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने एसडीएम स्वाति उपाध्याय,तहसीलदार पंकज पवैया,सीएमओ राजेश सक्सेना,डीई अजय वाघवानी सहित अन्य स्थानीय अधिकारियों को साथ लेकर आष्टा नगर के मुगली रोड पर निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण किया। 38 करोड़ 63 लाख 82 हजार रुपये की लागत से बना रहे उक्त स्कूल का बारीकी से निरीक्षण किया ।

मप्र सरकार के, मप्र बिल्डिंग डेवलपमेंट कारपोरेशन द्वारा उक्त कार्य का जिस निर्माण एजेंसी ठेकेदार को उक्त भवन निर्माण का ठेका दिया गया उसकी समय सीमा पूर्ण होने के बाद भी उक्त भवन का अभी तक मात्र 65% कार्य ही पूर्ण होने पर विधायक ने नाराजी व्यक्त की। एमपीबीडीसी के सहायक महाप्रबंधक एस एम सहाय आज अपने निगम के अधीनस्थ इंजीनियरों के साथ निरीक्षण के दौरान उपस्तिथ थे।

1000961018

निरीक्षण के दोराह जिस ठेकेदार को उक्त भवन निर्माण का ठेका प्राप्त हुआ उसके प्रोजेक्ट मैनेजर एम के राय ने अभी तक हुए निर्माण कार्यो,उसकी प्रगति आदि की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान एमपीबीडीसी अधिकारियों ने बताया कि उक्त स्कूल भवन का निर्माण कार्य जनवरी 2023 में शुरू हुआ था तथा 18 माह में उक्त प्रोजेक्ट का पूरा निर्माण कार्य पूर्ण होना था।

1000960425 6 1024x795

कार्य की इस धीमी गति को लेकर विधायक ने नाराजी व्यक्त कर उपस्तिथ निगम के अधिकारियों को कहा है कि कार्य की गति तेज हो,ठेकेदार ने जो निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिये अतिरिक्त समय दिसम्बर 2024 लिया है। उस समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा हो इसकी सभी जिम्मेदार चिंता करे। विधायक ने स्पष्ट कहा की निर्माण कार्य की गुणवत्ता को प्रथम पायदान पर रखे ।

1000959748 8 682x1024

जो भी निर्माण सामग्री उपयोग में ली जा रही है उन सभी का शासकीय लैब में टेस्ट हो गुणवत्ता युक्त सामग्री ही लगाई जाये ।

1000959747 7 1024x609

विधायक श्री गोपालसिंह ने निरीक्षण के दौरान पूरे भवन का घूम कर निरीक्षण किया निर्माण एजेंसी एवं ठेकेदार से विस्तृत जानकारी ली एवं जो कमियां लगी उन सभी को एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने विस्तृत रूप से संबंधित निर्माण एजेंसी एवं ठेकेदार से इस स्कूल को लेकर जानकारियां प्राप्त की ।

1000959745 6

विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की क्षेत्र में जो भी निर्माण कार्य चल रहे है उनका ध्येय यही है कि वे सभी कार्य जल्दी से पूर्ण हो और उनका लाभ आम नागरिकों को मिले जिनके लिये उक्त कार्य,सुविधाएं हमारी सरकार उपलब्ध करा रही है।

1000959734 8
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email