संजय वर्मा 9893463143आष्टा। हमारा आष्टा नगर आस्थावान नगर है, जहां हर समाज, जाति, धर्म के लोग निवास करते है और आपस में मिल-जुलकर प्रत्येक तीज-त्यौहार को उत्साहपूर्वक मनाते है। नगर में चाहे दीवाली का त्यौहार हो या ईद का सभी धर्म के त्यौहार को मनाने में हमारे नगर के नागरिक बढ़चढ़कर हिस्सा लेकर त्यौहार को साम्प्रदायिक तरीके से मनाकर उत्साह का रूप देते है। इस आशय के विचार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने नगर के 80 तीर्थयात्रियों को अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए रवाना करते हुए भाऊबाबा मंदिर के सामने आयोजित उनके स्वागत सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। अमरनाथ तीर्थयात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों में अंकित वोहरा, सुदीप जायसवाल, अक्षित झंवर, तरूण नागौरी, अनिमेश गुप्ता, प्रियांश सुराना, संयम सुराना, अनुज सोनी, गौरव कोठारी, मृगांक गुप्ता, अमन गांग, रजत जैन सहित 80 लोग शामिल है। सभी तीर्थयात्रियों का नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, ललित नागौरी, पूर्व नपाध्यक्ष डॉ. मीना सिंगी, मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, पार्षद रवि शर्मा, कालू भट्ट, शेलू मेहता, युवा अभिभाषक एवं पत्रकार अक्षत पाठक, नितीन महांकाल, चेतन छाजेड़, वैभव मेवाड़ा, राजेश गौतम, गौरव सोनी, रविन्द्रसिंह ठाकुर आदि द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान कर बाबा भोलेनाथ के दर्शनार्थ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने तीर्थयात्रियों की यात्रा मंगलमय हो इसके लिए बर्फानी बाबा भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। Please follow and like us: Post Views: 799 Post navigation राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश सुराणा के निजी निवास पर पहुंचे नपा के एक दर्जन से अधिक कर्मचारी हुए सम्मानित, कलेक्टर ने सौंपे प्रमाण पत्र नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने सम्मानित कर दी बधाई