रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 दिनांक 19/05/24 को फरियादी दुर्गेश मालवी पिता जुगल किशोर मालवी उम्र 29 साल नि.अम्बेडकर वार्ड टिकारी बैतूल ने थाना गंज में रिर्पोट किया कि रात करीबन 11.00 बजे में अपने दोस्त शुभम ठाकरे,योगेश मालवी के साथ टिकारी से कत्लढाना अपने दोस्त विशाल मालवी को छोडने गये थे कि कत्लढाना ग्राउंड में पानी कि टंकी के पास हम लोगों को अज्ञात 04 लडके मिले जों हमारे साथ बिना कारण मारपीट करना शुरू कर दी उन लोगो ने मेरा स्क्रीन टच मोबाइल सेमसंग कंपनी का ,व मेरे गले की एक चांदी की चैन, तथा मेरे दोस्त शुभम ठाकरे का एक स्क्रीन टच मोबाइल एक स्मार्ट वाच नोईस कपंनी कि योगेश मालवी का एक स्क्रीन टच मोबाइल तथा कान की बाली छीन कर ले गये है कि रिर्पोट पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 215/24 धारा 394,34 भादवि का दर्ज विवेचना में लिया गया है । विवेचना दौरान अज्ञात आरोपीगणो की तलाश पतारसी कि गई जो आरोपी यश पिता राजु राने उम्र 19 साल नि. सुभाष स्कुल के सामने दुर्गा वार्ड बैतूल,दीपक पिता ज्ञानराव मालवीय उम्र 21 साल नि0ईसाई चौक टिकारी बैतूल एवं एक विधि विरूध्द बालक को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ कि गई जिन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किये जो तीनो आरोपीगणो से एक-एक मोबाइल कुल 3 मोबाइल फ़ोन जप्त किया गया है ,प्रकरण का एक अन्य आरोपी अमन घटना दिनांक से फरार हो गया है जिसकी तलाश पतारसी कि जा रही है । आरोपीगणो को गिर0 कर माननीय न्ययालय पेशकिया गया है । उपरोक्त कार्यवाही मे निरी.रविकान्त डेहरिया, उनि अजय रधुवंशी, प्रआर अतुल शर्मा , प्रआर मयूर आर. अनिरूध्द, आर नरेन्द्र, मआररूपाली, एवं आर मनोज की विशेष भूमिका रही है । Please follow and like us: Post Views: 268 Post navigation थाना गंज पुलिस ने किया अड़ीबाज़ी के फरार आरोपी को गिरफ्तार आमला भारत में अमन चैन और सुख समृद्धि के लिए शिव भोले समिति के 70 सदस्य बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना