रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20240623 WA0028 1024x817

जब भी समय हो गौशाला आकर पुण्य कार्य में सहभागी बने
वृक्षारोपण कार्यक्रम में गौशाला समिति ने सभी से किया आग्रह एक पौधा लगाना…ईश्वर के कार्य मे हाथ बटाने जैसा है। इसी भाव से ओतप्रोत होकर श्रीमहावीर हनुमान गौशाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर की प्रमुख समितियों, व पर्यावरण प्रेमियों द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया


अशक्त,घायल व बीमार गौवंशो का आश्रय स्थल बनी श्रीमहावीर हनुमान गौशाला के सदस्यों द्वारा जीवदया के साथ प्रकृति हेतू समानान्तर प्रयास करते हुए प्रकृति सेवा की भी पहल की एवं रविवार आयोजित कार्यक्रम में सौ पौधों से प्रकृति का श्रृंगार किया

IMG 20240623 WA0029 1024x612

। ज्ञात हो कि जनसहयोग से निर्मित शहर की प्रथम गौशाला में गौवंशो की सुविधा के प्रत्येक प्रयास जीवटता से किये जा रहे है, इसी क्रम में आज सौ पौधे भी रोप गए, ताकि भविष्य में वृक्ष बन ये पौधे यहां रहने वाले पशुओं को छाया प्रदान करने के काम आएंगे।
शहर की सभी समितियों ने इस प्रयास को सफल बनाते हुए एकजुटता का प्रदर्शन किया। पर्यावरण प्रेम के इस आयोजन में अतिथि के रूप में एडीजे दुबे जी, श्री सी.एल सनोडिया जी, अनिल कुमार पाटिल ADEN, आरपीएफ टीआई हरि मोहन निरंजन, जीआरपी टीआई प्रमोद पाटिल,प्रकाश चौधरी, वेलफेयर इंस्पेक्टर आंनद धोटे ने शिरकत की। साथ ही शहर की अग्रणी सामाजिक,धार्मिक व व्यवसायिक समितियों ने भी इस कार्यक्रम की गरिमा बधाई,जिसमे व्यापारी संघ आमला, प्रगतिशील व्यापारी संघ आमला, उड़ान ग्रुप,बौद्ध विहार समिति, लायन्स क्लब आमला, पैराडाइज स्कूल,मदरलैंड पब्लिक स्कूल,मप्र शिक्षक संघ आमला, रेलवे पेंशनर्स संघ,तहसील विधिक सेवा समिति आमला प्रमुख रूप से शामिल रहे।

IMG 20240623 WA0030


गौशाला परिवार के मनोज वाधवा व तरुण मान्धाता ने बताया कि पशुसेवा के साथ प्रकृति सेवा के प्रयास के लिए ये कार्यक्रम आयोजित किया गया था,जिसकी सफलता ने हमे अभिभूत कर दिया। देवेंद्र राजपूत व हेमन्त गुगनानी का कहना है कि जनसहयोग से ही गौशाला का निर्माण हुआ है और जनसहयोग से ही हम वृक्षारोपण का पुण्य कार्य भी चाह रहे थे,जिसे सभी समितियों ने सार्थक बना दिया। आगे भी पशुसेवा के साथ पर्यावरण हितैषी कार्य जारी रहेंगे। पधारे अथितियों ने पर्यावरण को लेकर अपने विचार रखे एवं गौसेवा के इस प्रकल्प की भी भूरि-भूरि प्रसंशा की।

IMG 20240307 215115 9
IMG 20240418 225319 4
IMG 20240517 234331 9


गौशाला परिवार के अनिल सोनी व बाला जैन ने बताया कि गौमाताओं के लिए नेपियर घास भी फसल स्वरूप लगाई गई है, आगे भविष्य में ये पौधे बड़े वृक्ष बन उन्हें छाया प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम में सभी पर्यावरण प्रेमियों ने पूरे मन से वृक्षारोपण में अपना योगदान दिया, कार्यक्रम के उपरांत पधारे अथितियों व समितियों के लिए स्वल्पाहार व जलपान की व्यवस्था भी थी। गौशाला परिवार के सदस्यों संतोष राठौर,परसू लिखितकर,सत्यप्रकाश बचले, धनराज टिकारे,दिलीप चौकीकर, नरेश भावसार,नितेश साहू,पीयूष परसाई,यश गुगनानी, विनय साहू,कैलाश रावत ने पधारे सभी पर्यावरण प्रेमियों का आभार व्यक्त किया

IMG 20230925 183646 9

एवं इस पुण्य कार्य हेतू समय निकालने के लिए साधुवाद व्यक्त किया। गौशाला परिवार द्वारा सभी अथितियों के साथ शहरवासियों से भी निवेदन किया कि सप्ताह में एक बार अवश्य गौमाता से मिलने आया करें, इससे उन्हें गौमाता का आशीर्वाद तो मिलेगा ही साथ ही गौमाता भी काफी प्रसन्न होंगी।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20210804 130450
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email