संजय वर्मा/केवल राम मालवीय आष्टा ।दिनांक 21 जून 2024 को सी.एम. राइज शासकीय उत्कृष्ट उमावि आष्टा में किया गया। आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 के लिए ‘स्वयं एवं समाज के लिए योग’ थीम निर्धारित की गई है। क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर योग कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस में तहसीलदार पंकज पवैया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश सक्सेना, प्राचार्य सी एम राइज सितवत खान, विकास खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह राजपूत,थाना प्रभारी रविंद्र यादव,मंडी सचिव प्रवीणा चौधरी, मंडल संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग संजय त्रिवेदी, मॉडल स्कूल प्राचार्य सी.एल. पेठारी, आयुष विभाग से डॉ शाइनी अंजुम, आंगनवाड़ी, आशा एवं उषा कार्यकर्ता भी उपस्थित रही। योग कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने बताया कि प्रतिदिन योग करने से मन एवं शरीर स्वस्थ्य रहता है। शासन द्वारा योग को प्रोत्साहित किया जा रहा है और इसकी अंतर्राष्ट्रीय मान्यता भी मिल रही है। योगजिसका आशय है, कि व्यक्ति सर्वप्रथम अपने शरीर एवं मन स्वस्थ्य रखने के लिए प्रतिदिन अभ्यास करें वह खुद स्वस्थ्य रहेगा तो वह समाज एवं परिवार में भी योग करने के लिए प्रेरित कर सकेंगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग क्रियाएं योग प्रशिक्षक अजेन्द्र सिंह यादव एवं विमल जैन द्वारा करवाई गई और उन्होंने दैनिक जीवन में योग का महत्व बताते हुए कहा कि शरीर मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग सहायता करता है, और इससे तनाव प्रबंधन भी आसानी से किया जा सकता है। योग का नियमित अभ्यास करके शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सतीश वर्मा एवं भूपेन्द्र सिंह शिंदे द्वारा किया। प्राचार्य सितवत खान ने समस्त अतिथियों का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सी.एम. राइज़ विद्यालय आष्टा के शिक्षक विष्णुप्रसाद परमार, असमा खानम, , अंत्येश धारवां, पदमा परमार, आरती विश्वकर्मा, पवन कुमार राया, जितेन्द्र मेवाड़े, धर्मेन्द्र मेवाड़ा, निहायत मंसूरी, अमिता सोनी, नमिता लोवंशी, रघुवीर सिंह, गौतम चौरसिया, जितेन्द्र आर्य, जितेन्द्र धनवाल, लीला भिलाला, मोनिका जैन, नेहा अंसारी, मनोज कुमार करमोदिया, दीक्षा खंडेलवाल, अभिलाषा श्रीवादी, तेजपाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह, सपना यादव, विनय कुमार तिवारी, राम सिंह, उर्मिला यादव, नीता जैन, रामेश्वर दामड़िया, विजय हाटेकर, निर्मलदास बैरागी, दिनेश गहरवाल, धीरज शर्मा, राजेश मालवीय, मनोज बड़ोदिया, गौरीशंकर मालवीय, वंदना सोलंकी, हुकुमचंद कुशवाह, शशि बिंजवा, ज्योति मंडलोई, अनिल पटेल, कमलेश वर्मा, डी.एस. मांडवा, मुकुंद सिंह बरोड़िया, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर अन्य नागरिक उपस्थित थे। प्रातः 6 बजे योग कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के भाषणों का सीधा प्रसारण सुना गया।मो. Please follow and like us: Post Views: 396 Post navigation सीएम हेल्प लाईन में आष्टा निकाय प्रदेश में आई अव्वल, नपा ने आयोजित किया सम्मान समारोह कोई भी कर्मचारी छोटा-बड़ा नही होता वह अपने कामों से जाना जाता है – रायसिंह मेवाड़ा शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय, आष्टा में विश्व योग दिवस मनाया गया