संजय वर्मा /केवल राम मालवीय धूमधाम से मना प्रवेश उत्सव शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा में शासन के निर्देशानुसार स्कूल चले हम अभियान 2024 25 के अंतर्गत प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया । आष्टा।कार्यक्रम क्षेत्र के सम्मानित विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के मुख्यआतिथ्य एवं श्रीमती हेम कुंवर राय सिंह मेवाड़ा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आष्टा की अध्यक्षता में श्रीमती दीक्षा सोनू गुण़वान अध्यक्ष जनपद पंचायत आष्टा के विशेष आतिथ्य में जीवन सिंह मंडलोई उपाध्यक्ष जिला पंचायत सीहोर ,गजराज सिंह मेवाडा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत आष्टा ,रूपेश राठौर अध्यक्ष मंडी व्यापारी संघ आष्टा ,रवि शर्मा पार्षद वार्ड क्रमांक 16 आष्टा आदि जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के पश्चात अतिथियों का स्वागत साफा शाल एवं श्रीफल से संस्था के प्राचार्य सी एल पेठारी एवं स्टाफ द्वारा किया गया । इसके पश्चात प्राचार्य द्वारा अतिथियों का सम्मान करते हुए विद्यालय के बारे में विद्यालय की उपलब्धियां बताईं,और प्रमुख समस्याओं को अतिथियों के समक्ष रखा। माननीय मुख्य अतिथि गोपाल सिंह इंजीनियर ने अपने उद्बोधन में स्कूल चले हम अभियान का महत्व बताते हुए संघर्ष से लक्ष्य को प्राप्त करने की नीति से विद्यार्थियों को अवगत कराया ।और कहा कि जो विद्यार्थी अपना लक्ष्य अभी से निर्धारित करते हैं वह लक्ष्य को प्राप्त कर ही लेते हैं। असफलता से घबराना नहीं चाहिए ,बल्कि सीख लेना चाहिए ।आगे बताया कि आप मेहनत करें ।और गरीब विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई में यदि आर्थिक समस्या आती है तो मुझे बताया जाए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर राय सिंह मेवाडा ने बताया कि स्कूल चले हम अभियान अंतर्गत छात्र-छात्राओं को विभाग की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए ,आप खूब पढ़े आगे बढ़ें । और विद्यालय का नाम रोशन करें ।जनपद पंचायत अध्यक्ष दीक्षा सोनू गुणवान ने अपने उद्बोधन में बताया कि आज ब्लॉक ,जिला ,संभाग, प्रदेश, और देश में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं पद की गरिमा बढ़ा रही हैं । तो इस विद्यालय की बच्चियां भी पीछे नहीं रहें। पढ़ाई करें और अपने माता-पिता गुरुजन, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया ।नव प्रवेशी विद्यार्थियों का सम्मान और पुस्तक वितरण किया गया। और अंत में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ पालकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री हबीब अंसारी द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन शिक्षक श्री राजेंद्र गहरवाल द्वारा किया गया। Please follow and like us: Post Views: 627 Post navigation कर्नाटक के राज्यपाल महामहिम श्री थावरचंद गेहलोत से बेंगलुरु प्रवास के दौरान भाजपा नेता सुशील संचेती ने राजभवन पहुच कर की भेंट सीएम हेल्प लाईन में आष्टा निकाय प्रदेश में आई अव्वल, नपा ने आयोजित किया सम्मान समारोह कोई भी कर्मचारी छोटा-बड़ा नही होता वह अपने कामों से जाना जाता है – रायसिंह मेवाड़ा