आष्टा/रिपोर्टर केवलराम मालवीय, संजय वर्मा आष्टा नगर के समीप प्राचीन मां पार्वती धाम गौशाला में समाजसेवी श्री राजीव जी गुप्ता पत्रकार एवं श्रीमती भाभी जी ने 40वीं विवाह वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर मां पार्वती धाम गौशाला की गौ माताओं की पूजा अर्चना एवं आरती उतारकर सुदाना पशु आहार गुड एवं हरी सब्जी खिलाकर विवाह सालगिरह का उत्सव मनाया। साथ ही सभी मित्र गण एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित हुए सभी ने पुष्प माला के साथ बधाइयां शुभकामनाएं दी उपस्थित सभी नगर के गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति ने गौ माताओं को अपने शुभ हाथों से गो ग्रास खिलाया एवं नगर के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री राजकुमार जयसवाल जी ने गौ माता की व्याख्या करते हुए भजन प्रस्तुत किया उपस्थित जनों ने गौ माता के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्तित्व की श्री गुप्ता जी द्वारा मां पार्वती धाम गौशाला के कोषाध्यक्ष श्री संजय सुराणा जी को 2100/की राशि प्रदान की साथी स्वर्गीय श्री कैलाश चंद जी सोनी जी की धर्मपत्नी श्रीमती हेमलता सोनी जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके सुपुत्र श्री संदीप सोनी जी (गीतांजलि गार्डन) की ओर से 2100/ रुपए की राशि गौशाला की गो माताओं के आहार एवं निर्माण हेतु प्रदान की गई इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ जन समाजसेवी एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित हुए एवं गौशाला की व्यवस्थाओं को देखकर प्रशंसा की और मां पार्वती धाम गौशाला में तन मन धन से सहयोग करने के लिए संकल्प लिया। मां पार्वती धाम गौशाला के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने अपने उद्बोधन मैं गौ माता को हिंदू सनातन धर्म एवं ग्रंथों में सबसे श्रेष्ठ देवी देवताओं का दर्जा गौ माता को दिया गया है बताते हुए सभी नगर के सनातन धर्म को मानने वाले धर्म प्रेमी बंधुओं से आग्रह किया हैगौ माता के प्रति अपनी धार्मिक भावनाओं को इसी प्रकार से बनाए रखें एवं गौ सेवा के लिए अग्रणी रहकर कार्य करें उपस्थित जनों का शब्दों के माध्यम से सभी का स्वागत सम्मान किया आभार मां पार्वती धाम गौशाला कोषाध्यक्ष संजय सुराना ने व्यक्त किया। Please follow and like us: Post Views: 451 Post navigation अपनी नाकामी छुपा रही भाजपा :- सुखदेव पांसे NEET का एग्जाम क्वालीफाई करके कुमारी शालिनी ने माता-पिता का नाम रोशन किया.