सूर्यपुत्र मां ताप्ती की पावन धरती पर जल गंगा अभियान मैं पहुंचे मुख्यमंत्री किया रोड शो — मुलताई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी जल गंगा सर्वधन अभियान में मुलताई शहर में पहुंचे पूजा अर्चना करने के बाद 1008 विकास कार्यों का शिलान्यास लोकार्पण किया उत्कर्ष विद्यालय मुल्ताई के ग्राउंड में लगभग 2 घंटे देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री ने दोपहर 2:00 बजे पधारे उनके साथ नए राज्य मंत्री डीडी उईके थे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रही है और बैतूल जिले में कारखाने खोले जाएंगे लेकिन मुलताई की जनता मुख्यमंत्री के भाषण को बड़े ध्यान से सुन रही थी उनका इंतजार था कि मुख्यमंत्री ताप्ती लोक का ऐलान करेंगे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया मुलताई कि जनता को मायूस होना पड़ाा बैतूल के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उईके ने ताप्ती महिमा के बारे में बताया गया चिलचिलाती गर्मी में पब्लिक मुख्यमंत्री का इंतजार करते रही तेज गर्मी में भी मुख्यमंत्री ने रोड शो किया करीब 2 घंटे देरी से पहुंचे हेलीपैड से सीधे अंबेडकर चौक पर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया फिर रोड शो किया रोड शो में उनके साथ बैतूल जिले के नए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री डी डी उईके क्षेत्रीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख योगेश पडागरे बैतूल विधायक हेमन खंडेलवाल गंगा उईके मुलताई नगरपालिका अध्यक्ष श्री मति वर्षा गढेकर लोंग उपस्थित थे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम समापन के बाद लोगों को ट्रैफिक में से निकलने में परेशानी हुई जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही मुलताई कांग्रेस ब्लॉक के संगठन मंत्री श्री सुमित शिवहारे जी ने कहा कि ताप्ती लोक और मुलताई को जिला नहीं बनाए जाने पर मुलताई की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है Please follow and like us: Post Views: 347 Post navigation सूर्यपुत्र मां ताप्ती की पावन धरती पर जल गंगा अभियान मैं पहुंचे मुख्यमंत्री किया रोड शो “ बैतुल जेएच कालेज में प्रोफेसर के साथ मारपीट करने वाले आरोपीयो को 24 धण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार”