संजय वर्मा 9893463143 आष्टा। हमारे नगर के बेटे विराज विजय घेंघट ने राजस्थान में जाकर पॉवर लिफ्टिंग सब जूनियर में नेशनल गोल्ड मेडल जीतकर नगर का नाम रोशन किया है साथ ही अपने परिवार का नाम भी राज्य स्तर पर पहुंचाया है। यह हमारे प्रदेश और आष्टा नगर के लिए गौरव की बात है। इस आशय के विचार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने राजस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग सब जूनियर में नेशनल गोल्ड मेडल विजेता रहे विराज विजय घेंघट के स्वागत सम्मान अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना, पार्षद डॉ. सलीम खान, रवि शर्मा द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान कर उज्जवल भविष्य की कामना की। विराज घेंघट की इस उपलब्धि पर उनके स्नेहीजनों द्वारा खुली जीप को सजाकर विराज को सवार किया और ढोल-ढमाकों के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से स्वागत जुलूस निकाला। इस अवसर पर विनोद घेंघट, विजय घेंघट, रमेश भामा, कैलाश घेंघट, आशीष बैरागी, गोलू घेंघट, अर्जुन घेंघट सहित बड़ी संख्या में परिवारजन, ईष्टमित्र आदि मौजूद थे। Please follow and like us: Post Views: 617 Post navigation प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार ली शपथ, नगर में कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस स्व. ज्योत संचेती की प्रथम पुण्यतिथि पर मुखर्जी ग्राउंड में किया वृक्षारोपण