रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2024 06 02 21 45 14 174 Com.whatsapp

आमला पजाब सेवा समीति का सरहनीय पहल लोगों ने की भुरी भुरी प्रशंसा महिलाओं का भी योगदान“जल अनमोल है, जल सेवा ईश्वरीय कार्य और जल का सदुपयोग ही इसकी बचत है

Screenshot 2024 06 02 21 45 03 557 Com.whatsapp

” पंजाब सेवा समिति, आमला द्वारा श्री राम जल सेवा वाटर कूलर लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न*। *पंजाब सेवा समिति, आमला द्वारा आमला के रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 03पर सामान्य बोगी के यात्रियों एवं प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे यात्रियों की सुविधा के लिए ठंडे एवं स्वच्छ जल की उपलब्धि सदा बनी रहे इसके लिए रेलवे को एक वाटर कूलर भेंट किया, इसका लोकार्पण रविवार, 02जून 2024को समाज की देवी स्वरूपा कन्याओं के शुभहस्ते किया गया, इस अवसर पर रेलवे के डी. सी. एम. श्री मित्तल का मार्गदर्शन एवं सीनियर वाणिज्य अधीक्षक श्री सुनील दत्त पंत का सहयोग प्राप्त हुआ!

Screenshot 2024 06 02 21 50 10 557 Com.whatsapp

श्री सुनील दत्त पंत ने पंजाब सेवा समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अनुपम सेवा कार्य अनुकरणीय है, वंदनीय है और प्रेरणादायक है, सेवा कार्य छोटे हों या बड़े वो सेवा कार्य होते हैं, और सेवा करने वाले ईश्वर के प्रिय होते हैं, पंजाब सेवा समिति ने अपनी परंपरा, संस्कृति और धर्म के अनुरूप सेवा कार्य का लोकार्पण कन्याओं द्वारा कर के एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है, यह अद्भुत और दिल को छू लेने वाला है!

IMG 20240602 WA0235 1024x768

श्री सुभाष बत्रा, हेमंत गुगनानी, राजीव मदान, चरणजीत गुगनानी, डा . राजेश घई, अमित बत्रा ,किशोर गुगनानी, यश गुगनानी, मनीष अरोरा, रितेश खुराना, नवीन गुगनानी, डा. शिशिर गुगनानी, राजेंद्र गुगनानी , गगन गिरधर ने अपने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि जल प्रकृति प्रदत्त जीवन रक्षक अनमोल उपहार है,

IMG 20240307 215115 1
IMG 20240517 234331 1

जरूरतमंद तक जलसेवा पहुंचाना सबसे बड़ा धर्म है,हमें जल का सम्मान करते हुए इसकी बर्बादी को रोकने का संकल्प लेना है, पानी की बर्बादी कहीं भी हो प्रभावित सभी होते हैं, जल की हर बूंद का सरंक्षण और सदुपयोग हम करें, बच्चों को भी प्रेरित करें और अपने कार्यों से समाज में भी यह संदेश दें की जल आज, कल, परसों और अनंत काल तक सभी को सहज उपलब्ध रहे

IMG 20230925 183646 1
IMG 20240418 225319 1

और हम इसके वपराव में समझदारी के साथ जीव जगत के कल्याणार्थ कार्य करते रहें! इस लोकार्पण कार्यमक्रम में समस्त देवी कन्याओं के पैर पखार कर तिलक लगाकर शाल, श्रीफल, उपहार और मिष्ठान्न प्रदान कर सम्मानित किया गया! आयोजन समारोह में समाज की मातृ शक्ति भी उपस्थित थी, समापन पर सभी को अल्पाहार और शीतल पेय वितरीत किया गया! आभार और धन्यवाद ज्ञापित श्री हेमन्त गुगनानी एवं आदित्य गुगनानी ने किया!*। amla news pss sunday dt 02.06.2024

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20230822 220318
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email