शुक्रवार 9 जून 2023, रिपोर्टर राकेश डब्बू तायवाड़े आमला बैतूल विगत दिनों पूर्व युवक कांग्रेस के बैनर तले विकासखंड के ग्राम बोरी खुर्द में ग्राम बोरी से सारणी मार्ग निर्माण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा युवक कांग्रेस एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सहित लगभग दो दर्जन से अधिक कांग्रेस नेताओं पर मामला दर्ज कर दिया गया था जिसके विरोध में जिले में ज्ञापन के माध्यम से दर्ज मामला वापिस लेने की मांग की जा रही थी इसी तारतम्य में युवक कांग्रेस बोरदेही ब्लाक अध्यक्ष सुभम साहू के नेतृत्व में युवक कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारीयों द्वारा आज ज्ञापन सौपा गया ओर आमला में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारीयों पर दर्ज मामले को वापस लेने की मांग की गई युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा दिए ज्ञापन में उल्लेख किया है की युवा कांग्रेस आमला के बैनर तले जन हित मे बोरी सारणी मार्ग के सुधार को लेकर किये गये आंदोलन की विधियक सूचना प्रशासन को 3 दिन पूर्व दे दी गई थी । एवं धरना स्थल पर नायाब तहसीलदार आमला द्वारा ज्ञापन लेने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।गंभीर एवं जनहित के मुद्दे पर प्रशासन को पूर्व सूचना देकर धरना देने पर भी पुलिस प्रशासन द्वारा धरने पर बैठे कांग्रेस जनो पर एफ. आई. आर. दर्ज कर दी गई। वही पूर्व मे ए. बी. व्ही. पी. के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग को बिना किसी सूचना के जाम कर दिया गया था उन पर आज तक कोई प्रकरण दर्ज नही किया गया। यहां दो तरह को पुलिस प्रशासन की पक्षपात पूर्ण कार्यवाही स्पष्ट नजर आ रही है। सत्तापक्ष के दबाव में करीब दो दर्जन कांग्रेसियो पर धारा 341 ए के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।जनहित के मुददो पर पूर्व सूचित कर दिये गये धरना आंदोलन में दर्ज प्रकरण मे पुन: विवेचना कर खात्मा लगाया जाए।ज्ञापन सौपते समय बोरदेही ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेन्द्र चचड़ा , राजेंद्र मंडल , सचिन साहू , सचिन सूर्यवंशी , राजा सूर्यवंशी, सनी मंडल , मोहसिन खान, मनीष साहू , दुर्गेश साहू, निखिल साहू, सागर जैन मुकेश सुरे, आशीष पंडोले , लकी सोनी, दिलीप पांडोले,सतीश वरवड़े, गोलू यदुवंशी, मोहिन खान, तोसिफ खान, राधेश्याम यदुवंशी Please follow and like us: Post Views: 387 Post navigation आमला में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए कांग्रेस नेताओं ने “नारी सम्मान योजना” के फार्म भरवाए