IMG 20240411 WA0005

रिपोर्टर संजय वर्मा

आष्टा – 19वीं सदी के भारतीय समाज में जात-पात बाल विवाह समेत कई कुरीतियां व्याप्त थी। महिलाओं और दलितों की स्थिति बहुत खराब थी। महात्मा फुले ने भारतीय समाज की कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। वह बाल विवाह विरोधी और विधवा विवाह के समर्थक थे, उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। ज्योतिबा फुले महिला शिक्षा के क्षेत्र में अग्रदूत थे। उन्होंने स्त्री पुरुष भेदभाव को खत्म करने के लिए कहा था कि समाज में महिलाओं को शिक्षित करना अति आवश्यक है।

इसीलिए उन्होंने अपनी पत्नी में पढ़ाई की प्रति दिलचस्पी देखकर उन्हें पढ़ाने का मन बनाया और उन्हें प्रोत्साहित किया। ज्योतिबा फुले को महान समाज सुधारक विचारक समाजसेवी और क्रांतिकारी कार्यकर्ता के रूप में सदैव जाना जाएगा।

उन्होंने वंचितों, शोषित वर्ग एवम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अपना पूरा जीवन अर्पण कर दिया। ऐसे युग पुरुष को उनकी जन्म जयंती पर संपूर्ण कुशवाहा समाज की ओर से मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उक्त आशय के उद्गार कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा ने ज्योतिबा फुले की 197 भी जन्म जयंती पर स्थानीय परसराम कांप्लेक्स में आयोजित एक कार्यक्रम में व्यक्त किए।

1000945829 1024x576

ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर समाज सुधार की दिशा में उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद कर उनकी जन्म जयंती म नाई गई।

कुशवाह समाज के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह ने बताया कि संपूर्ण कुशवाहा समाज द्वारा मध्य प्रदेश में ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती अलग-अलग स्थान पर मनाई जा रही है। प्रांतीय कुशवाहा समाज के अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा ने सभी संगठनों को पत्र लिखकर ज्योतिबा फुले की जयंती मनाने के लिए निर्देशित किया गया था। इस अवसर पर प्रांतीय कुशवाह समाज सीहोर जिला युवा संगठन अध्यक्ष रवि कुशवाह,कुशवाहा समाज तहसील अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा ठेकेदार, लव कुश जयंती पूर्व अध्यक्ष जगदीश कुशवाहा, पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव ,संजय सुराणा मां पार्वती धाम गौशाला समिति कोषाध्यक्ष, हेमराज कुशवाहा, प्रतीक महाडिक, राहुल कुशवाहा,मनाबाबु कुशवाहा,विशाल कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, आकाश कुशवाहा आदि मौजुद थे।

IMG 20230521 WA0017 1 1024x925
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email