रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 24 घंटे में अपहृत बालक को रानीपुर थाना ने सावनेर महाराष्ट्र से किया दस्तयान एवं अरोपी गिरफ्तार—-थाना रानीपुर पुलिस द्वारा 24 घंटे में अपहृत बालक को सावनेर महाराष्ट्र से किया दस्तयाव , आरोपीयो को किया गिरफ्तारप्रकरण में की गई कार्यवाही का विवरण फरियादी श्याम पिता बसंत तुमड़ाम उम्र 24 साल निवासी ग्राम चारगांव द्वारा थाना रानीपुर में दिनांक 03.04.24 को थाना आकर रिपोर्ट किया कि उसका भतीजा उम्र 16 साल 9 माह निवासी चारगाव थाना रानीपुर का दिनांक 03/04/24 के रात्री 8 बजे से 9 बजे के बीच चारगाव बजरंग मंदिर के पास घूमने गया था जो घर वापस नही आया । मेरे भतीजे को गाव में एवं रिस्तेदारो से पता किया कही पता नही चला है । उसको कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है । कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 75/25 धारा 363 भादवि का पाये जाने से अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।मामला गंभीर प्रकृति का होने से वरिष्ठ अधिकारीयो के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर उनि अवधेश नारायण तिवारी, सउनि दीपक मालवीय, प्र.आर. 64 तरूण पटेल, आर. 74 महेश इवने की टीम गठित कर अपहृत की तलाश पतारसी की गई । अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी करते पता चला कि रात्रि करीबन 8 बजे एक सफैद रंग की स्कार्पियों गाड़ी से 6 लोग गांव में आये थे अपहृत बालक उनके पास जाकर बात कर रहा था अपहृत बालक को स्कार्पियों गाड़ी वाले ले गये हैं वह नागपुर के बता रहे थे। सूचना पर तत्काल मुखवीर मामूर किये गये जिन्होने एक सफेद रंग की स्कार्पियों गाड़ी जिसका नंबर MH49 हैं वह गाड़ी रात्रि करीबन 8.30 बजे मेहकार से घोड़ाडोगरी जोड़ तरफ जाते दिखी हैं बताने पर तत्काल पाढरा टोलनाका पर पहुचकर फुटेज चैक कराया जो इस समय एक सफैद रंग की स्कार्पियों MP49B8966 पाढरा टोल टेक्स से सारनी की तरफ जाते दिखाई देने पर नागपुर जाने वाले रोड पर पड़ने वाले थानो को संदेही गाड़ी क्र. MP49B8966 को नाकाबंदी कर रोककर चैक करने हेतु सूचना पुलिस कन्ट्रोल रुम बैतूल के माध्यम से भेजी गई। संदेही वाहन क्र. MP49B8966 एंव अज्ञात आरोपीयो की तलाश पतारसी करते सूचना मिली कि एक सफैद रंग की स्कार्पियों MP49B8966 को थाना सावनेर जिला नागपुर महाराष्ट व्दारा रोक ली गई हैं जिसमें सात लोग बैठे हूये हैं एक लड़का उम्र 17 साल निवासी चारगांव का बता रहा हैं कि सूचना पर वरिष्ट अधिकारियों को सूचना से अवगत कराकर अनुमति लेकर टीम को लेकर थाना सावनेर जिला नागपुर महाराष्ट पुहंचा, जहां नाबालिग अपह्त दस्तयाब हुआ, अपहृत बालक एंव 06 संदेहीयो को मय वाहन स्कार्पियों MP49B8966 को थाना रानीपुर लेकर आये , अपहृत को उसके परिजन को सुपुर्द किया गया एंव संदेही नीलकंठ पिता जीवनलाल बावनकुडे ने पूछताछ मे बताया कि अपहृत का पिता गणपत अपने परिवार सहित उसके यहाँ नागपुर में लाकडाउन के समय इट भट्ठा का काम करने गया था जो काम छोड कर आ गया । उससे करीबन 80,000 रूपये लेने थे जो नहीं दे रहा था, तो घटना दिनांक समय को गणपत से मिलने अपने साथी सुमित गजभिये , प्रमोद विजय वोरकर ,रूषभ राजू मेश्राम , अंकित अनिल दौडके ,आयुष प्रभाकर वाहने के साथ ग्राम चारगांब आये थे , गणपत घर पर नहीं मिला तो उसके पुत्र अपहृत बालक को अपने साथ स्कार्पियो MP49B8966 से नागपुर ले जा रहे थे , आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया ।नाम आरोपीयान 1.सुमित पिता विकास गजभिये उम्र 27 साल निवासी हरदास नगर कामठी थाना जूनी कामठी प्रमोद पिता विजय वोरकर उम्र 34 साल निवासी माडा कालोनी गोदनी रेल्वे स्टेशन थाना मानकापुर जिला (महा) रूषभ पिता राजू मेश्राम उम्र 28 साल निवासी हरदास नगर कामठी थाना जूनी कामठी (महा.) , अंकित पिता अनिल दौडके उम्र 29 साल निवासी हरदास नगर जेएन रोड कामठी थाना जूनी कामठी (महा.) . आयुष पिता प्रभाकर वाहने उम्र 20 साल निवासी हरदास नगर कामठी थाना जूनी कामठी (महा.) नीलकंठ पिता जीवनलाल बावनकुडे उम्र 60 साल निवासी कवठा रोड ,खसाडा थाना कपिल नगर ,नागपुर रिपोर्टर डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 322 Post navigation बैतूल यातायात पुलिस ने माननीय मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रकाशित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान यातायात के व्यवस्था एवं पार्किंग आरपीएफ की सूझबूझ से चलती ट्रैन से गिरकर घायल यात्री की बची जान हॉस्पिटल में भर्ती कराया लोगों ने की प्रशंसा