IMG 20240403 WA0005

देश को लूटने वाले आज कई लोग जेल के अंदर है वही कुछ जमानत पर बाहर घूम रहे है,जिसने देश की जनता का पैसा लुटा है,खाया है उनेह पाई पाई वापस करना होगी-शिवराज सिंह चौहान

रिपोर्टर संजय वर्मा/केवल राम मालवीय

आष्टा/देवास लोकसभा के प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित रोड शो के माध्यम से जनता का किया अभिवादन 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल पूर्व मुख्यमंत्री ने अंग वस्त्र पहनाकर किया स्वागत ,लाडली बहनाओ ने अपने प्रिय भैय्या के आष्टा आगमन पर पुष्पवर्षा कर स्नेह की बरसात की

आष्टा । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अदभुत भारत का निर्माण हो रहा है ।

आज मोदी जी के 10 वर्ष के कार्यकाल में जितना मान सम्मान और इज्जत विदेशो में भारत को मिली है, इसके पहले कभी कांग्रेस के जमाने में भारत देश को मान, सम्मान,इज्जत मिलना तो दूर कांग्रेस के जमाने मे विदेशों में भारत को घपलों ओर घोटालों के रूप में पहचान बनी थी। राहुल बाबा जब आपकी कांग्रेस की सरकार के जमाने मे जब भारत का व्यक्ति विदेश जाता और वह अपना परिचय देता कि मैं हिंदुस्तान से आया हूं तब वहां रहने वाले कहते थे अच्छा घपलों ओर घोटालों का भारत। कांग्रेस की सरकार में जो घपले और घोटाले हुए थे,उसके कारण कांग्रेस ने देश को विश्व मे बदनाम कर दिया था । क्योंकि कांग्रेस ने भारत को लूटा था उसका मान सम्मान उसकी इज्जत को गिराया था यही कारण है कि आज इस देश को लूटने वाले कुछ लोग जेल में है और कुछ लोग जमानत पर बाहर है उक्त उदगार मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज देवास लोकसभा क्षेत्र में आने वाली आष्टा विधानसभा के सभी 335 बूथों के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्थानीय मानस भवन में देवास से भाजपा के प्रत्याशी श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी के समर्थन में आयोजित उक्त सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहे। श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि मोदी जी का साफ़ कहना है जिसने इस देश को लूटा है, इस देश की जनता का पैसा लूटा है, उसे एक-एक पैसा वापस करना होगा ।

1000945432 1024x576

जनता का धन है उसकी खून पसीने की कमाई है जो खाएगा वह जेल जाएगा यह नया भारत का नया युग है । श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि 500 साल से हिंदुस्तान का प्रत्येक राम भक्त भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा रामलाल के मंदिर के निर्माण का इंतजार कर रहा था । 500 साल का देखा सपना पूरा हुआ है और अयोध्या में भव्य दिव्य राम मंदिर बनाकर निर्माण हुआ है आज पूरा देश खुश है । राम मंदिर के निर्माण के बाद भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण कांग्रेस को भी मिला था । लेकिन कांग्रेस ने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकरा दिया क्योकि उसके फूटे भाग्य में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा देखना था ही नही। श्री शिवराज सिंह चौहान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से पूछा बताओ कांग्रेस को जाना था कि नहीं जनता ने एक स्वर में कहा जाना था तब शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कैसे जाते जब विनाश काले विपरीत बुद्धि हो जाती है तब ऐसे ही निर्णय लिए जाते हैं । आज देश में 10 वर्षों में सड़के रोड पुल पुलिया स्कूल हाईवे अस्पताल पोर्ट एयरपोर्ट चारों ओर विकास के काम हो रहै है। बनारस का उद्धार हुआ है तो वहीं मध्य प्रदेश में महाकाल लोग का भी निर्माण हुआ है । आज भारत में मोदी जी के नेतृत्व में सांस्कृतिक पुनर्जागरण हो रहा है । कई मंदिरों का निर्माण हुआ है । कांग्रेस कहती है मंदिरों का निर्माण करना सरकार का काम नहीं तो क्या सरकार का काम पाप करना है,बताये कांग्रेस.? आज बेटे बेटियों में कोई भेदभाव नहीं किया जाता है । हर बहन शक्ति का रूप है।

1000945438 1024x461

हर बेटी में साक्षात् देवी का रूप नजर आता है। आज भ्रष्टाचार मिटाने के लिए भ्रष्टों पर कार्रवाई करने के लिए मोदी जी के नेतृत्व में पूरा एनडीए एक है । वही सारे भ्रष्टाचारी इंडी गठबंधन के रूप में जो कहीं की ईंट कही का रोड़ा-भानमती का कुनबा जोड़ा के रूप में नजर आ रहे है। श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि जब जब में आष्टा आया हु,मेने आपसे जो निवेदन किया हर बार आपने मेरी लाज रखी है। पहले मैंने आपसे वादा किया था आपने गोपाल को भी जीताया, रघुनाथ मालवीय को भी जिताया है । और अब मैं आपसे आश्वासन चाहता हूं कि देवास लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी को आष्टा विधानसभा से ईतने मतों से जितना की 400 पर का नारा भी फीका पड़ जाए।

1000945444 1024x461

कार्यकर्ता सम्मेलन के पूर्व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आष्टा आगमन पर कॉलोनी चौराहे से मानस भवन तक रोड शो हुआ जिसमें रोड के दोनों और बड़ी संख्या में उपस्थित लाडली बहनाओं ने अपने लाडले भैया श्री शिवराज सिंह चौहान पर गुलाब की पंखुड़ियां वर्षा कर उन पर स्नेह की बरसात की । वही पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आष्टा की जनता से देवास लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्री महेंद्र सिंह सोलंकी को भारी बहुमत से विजय बनाने की अपील की । रोड शो के दौरान वाहन पर पर देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक गोपासलसिंह इंजीनियर, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय भी मुख्यमंत्री के साथ जीप में उपस्थित थे ।

IMG 20230521 WA0017 3 1024x925

कार्यकर्ता सम्मेलन को देवास लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने संबोधित करते हुए कहा कि 5 वर्ष के कार्यकाल में आपने मुझे आशीर्वाद दिया था उस आशीर्वाद के तहत देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के सभी आठो विधानसभाओं के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में लगभग 25 हजार करोड रुपए के विभिन्न विकास कार्यों को कराया है तथा आने वाले समय में भी आपके आशीर्वाद से विकास का इतिहास लिखूंगा । इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने भी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया ।

भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में आज विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के प्रयासों से आष्टा विधानसभा क्षेत्र के अनेकों ग्रामों से लगभग 200 से अधिक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। सभी नये आये कार्यकर्ताओं का पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा का अंग वस्त्र पहनकर उनका स्वागत और सम्मान किया । इस पर अवसर पर आष्टा आगमन पर विधायक श्री इंजीनियर गोपाल सिंह के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।

IMG 20240117 WA0063 3 1024x525

कार्यक्रम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान श्रीमती विजया बनवट के निवास पर पहुचे जहां बनवट परिवार के सदस्यो ने श्री चौहान का स्वागत सम्मान किया।कार्यक्रम का संचालन रूपेश राठौर ने कियाकार्यकर्ता सम्मेलन में सभी 335 बूथों से करीब 5 हजार कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

वही मंच पर सभी अपेक्षित कार्यकर्ता,नेता उपस्तिथ रहे।चित्र सुशील संचेती जिला मीडिया प्रभारी

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email