रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20240330 WA0099 1024x682

29 मार्च, शुक्रवार को चिचोली ब्लॉक अंतर्गत रजक समाज महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती ज्योति जैनेन्द्र कटारे जी की अध्यक्षता में शहर के आदिवासी मंगल भवन में होली मिलन समारोह का अयोजन किया गया।

Screenshot 2024 03 30 08 58 22 324 Com.whatsapp

इस कार्यक्रम में चिचोली नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा मालवी जी, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा आंवलेकर जी, रजक समाज महिला विंग जिलाध्यक्ष श्रीमती ललिता सिसोदिया जी, महिला विंग जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रीता चौरसे जी समेत जिला महिला कार्यकारिणी से विधि सिसौदिया जी ,कविता इन्हे जी, मीरा पटने जी अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती एवं संत गाड़गे बाबा के छायाचित्रों के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की गई।

इसके बाद बच्चों द्वारा गणेश वंदना सहित अन्य मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी गई।

अपने उद्बोधन में श्रीमती वर्षा मालवी जी द्वारा महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए बहु-बेटियों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया। श्रीमती वर्षा आंवलेकर जी द्वारा पौराणिक समय से चले आ रहे होलिका दहन के महत्व को समझाते हुए संबोधित किया गया। मंच संचालन करते हुए श्रीमती ज्योति कटारे जी द्वारा रंग उत्सव पर शुभकामना संदेश में कहा गया कि, ” जिस प्रकार अलग-अलग रंग एक साथ मिलकर और भी खिल उठते हैं, उसी प्रकार हमें भी अपने आपसी मतभेद भुलाकर मिलजुल कर समाज हित में हर संभव प्रयास करना चाहिए “।

कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन के लिए अनेक गतिविधियां रखी गई, जिसमें मातृशक्तियों द्वारा सराहनीय प्रदर्शन किया गया। वरिष्ठ माताओं सहित उपस्थित महिलाओं द्वारा होली के गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां दी गई।

IMG 20240321 224322 10
IMG 20230925 183646 21
IMG 20240323 WA0000 5 908x1024
IMG 20240307 215115 17

अंत में रंग-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की गई ।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20210804 130450 5

अपने आभार संबोधन में श्रीमती रानी कटारे जी द्वारा समस्त अतिथियों, महिला कार्यकरिणी, उपस्थित मातृशक्ति का उनके अमूल्य समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एवं प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग प्रदान करने हेतु सभी आभार व्यक्त किया गया ।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email