IMG 20230605 WA0010

आगजनी की घटना से पीड़ित सामाज के व्यक्ति को रजक समाज ने सौंपा सहायता राशि का चेक।

जिला रजक समाज बैतूल की भुजलिया घाट रोड, टिकारी, बैतूल स्थित शिवमंगल लॉन परिसर में बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें जिला कार्यकारिणी के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित हुए उपस्थित व्यक्तियों द्वारा सर्वप्रथम बालासोर, उड़ीसा ट्रेन दुर्घटना में

रिपोर्टर राकेश डब्बू तायवाड़े आमला/बेतूल

दिवंगतों व खेड़ी सांवलीगढ़ निवासी स्व.श्री अनिल बघेल जी की आत्मा की शांति हेतु मौन धारण किया गया एवं घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।

IMG 20230605 WA0009 1024x768

जिलाध्यक्ष रजक समाज श्री तुलसी मालवी जी द्वारा बताया गया कि कुछ दिनों पूर्व सारणी निवासी श्री कु्ण्डलिक कालेलकर जी, जिनके यहाँ आगजनी की घटना के कारण भारी नुकसान हो गया, इनकी सहायता हेतु रजक समाज के विभिन्न दानदाताओं द्वारा प्रदाय की गई कुल राशि ₹33353/- का चेक रजक समाज के वरिष्ठजनों श्री ललित कुमार सिसोदिया जी, श्री मोहन मौखेड़े जी, श्री सुरेश कुमार उदयपुरे जी के कर कमलों से प्रदाय किया गया।

इस अवसर पर रजक समाज के कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री संजू सोलंकी जी द्वारा कहा गया कि, “हमारे सामाजिक व्यक्तियों द्वारा अपने विपदा ग्रस्त भाई की एक छोटी सी मदद कर सामाजिक एकता के क्षेत्र में बहुत बड़ा कार्य किया गया है, हमें आगे भी समूचे मानव समाज की सेवा हेतु हमेशा तैयार रहना होगा”।

अपने आभार संबोधन में श्री कालेलकर जी द्वारा कहा गया कि, “इससे पूर्व सामाजिक बंधुओं से ज्यादा परिचय न होने के कारण एक दूरी बनी हुई थी, परंतु आज वो दूरी खत्म हो गई और आप सभी के रूप में इतना बड़ा परिवार पाकर मुझे सुखद अनुभूति हो रही है”।

बैठक में जिलाध्यक्ष महिला विंग श्रीमती ललिता सिसोदिया जी, जिला उपाध्यक्ष श्री राजन सिसोदिया जी, कोषाध्यक्ष श्री रविकिरण तायवाड़े जी, सह संयोजक श्री अशोक तायवाड़े जी, श्री उत्सुक आर्य जी, श्री सुरेश बघेल जी, प्रवक्ता श्री शशि कुमार जागरे जी, सचिव श्री अनिल सोलंकी, उप सचिव श्री राजेश पटने जी, सह सचिव श्री राकेश एनिया जी, सोशल मीडिया प्रभारी श्री उमेश बिंजवे जी, सोशल मीडिया प्रभारी श्री प्रवीण ‘आशीष’ पटने जी, गंज मण्डल अध्यक्ष श्री नितेश एनिया जी, गंज मण्डल संयोजक श्री शुभम पारडकर जी, आदि कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email