IMG 20240324 235347

रिपोर्टर संजय वर्मा

आष्टा नगर के अंदर आवारा कुत्ते जिनको बहुत तरह की बीमारी जैसे खुजली वाले भी देखने को मिल रहे हैं और इनसे दुर्घटना घटित हो रही है साथ स्वानो से काटने का भय भी सताने लगा है।

राठौर मंदिर के पास सोनू सोनी के बेटे को आवारा कुत्ते ने काट लिया और उनको आष्टा सिविल अस्पताल में इंजेक्शन तक नहीं मिला उन्होंने फिर प्राइवेट लेकर ही उनके बेटे को रैवीज का इंजेक्शन लगवाया।

खत्री मार्केट में जीवन मेवाड़ा निवासी साई कॉलोनी जिनकी मोटरसाइकिल के सामने आवारा कुत्ता अचानक आया जिसको बचाने में उनके पैर में फैक्चर हो गया,जिनका इलाज सिद्धार्थ अस्पताल में कराया गया।

वही ढाकनी, मुगली रोड, काछी पूरा, कॉलोनी चौराहा,सेमनरी रोड, खत्री मार्केट,पुराना बस स्टैंड, अलीपुर चौराहा,चंदन नगर, क्षेत्र की गलियों में आवारा कुत्तों का आतंक देखा जा रहा है।

1000945064

युवा नेता कमलेश विश्वकर्मा ने बताया कि रिलायंस पेट्रोल पंप के पास भी इतने आवारा कुत्ते हैं की बाइक वालों के पीछे लगते हैं और पैदल चलने वालों को भी परेशान करते है।अंधेरे में अकेला कोई जाता है तो उनके पीछे भोंकते रहते हैं साथ ही प्रगति गली निवासी संजय पोरवाल में बताया की मेरे साथ भी घटना घटित हो चुकी है।

शासन प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है, जनता की समस्या का कुछ निर्णय निकालना होगा, अभी तो थोड़ी बहुत घटना हो रही है कल से तो छोटे बच्चों को ही यह आवारा कुत्ते शिकार बनाएंगे तो फिर क्या होगा और आप देखते हो कि बड़े शहरों में क्या होता है।

IMG 20230521 WA0017 3 1024x925
IMG 20240117 WA0063 3 1024x525

उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों इसी प्रकार की घटना घटित हो चुकी है जहां स्कूल जा रहे 6 वर्षीय बालक को शरीर में आवारा कुत्तों ने 20 से अधिक स्थानों पर काटा और उसे बचाया नहीं जा सका।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email