IMG 20240323 WA0001

रिपोर्टर संजय वर्मा

आष्टा। नगर के सीएम राइज़ शासकीय उत्कृष्ट उमावि आष्टा में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विद्यालय के एक हजार से अधिक विद्यार्थियों और स्टाफ ने मानव श्रृंखला बनाई एवं मतदाताओं को जागरूक करने एवं मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए नारे भी लगाएं।

सीएम राइज़ विद्यालय आष्टा के प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि लोकतंत्र के लिए चुनाव आवश्यक है एवं चुनाव के लिए मतदाताओं का जागरूक होना अनिवार्य है।

इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को समझाया गया कि वो अपने घर, परिवार एवं पड़ोस के मतदाताओं को भी अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

विधानसभा चुनाव 2023 में भी सीएम राइज़ विद्यालय आष्टा के विद्यार्थियों ने रैली, मानव श्रृंखला, रंगोली आदि के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के प्रयास किए थे।

इसी कारण से मत प्रतिशत में भी वृद्धि हुई। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए भविष्य में भी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा।

1000945002 577x1024

मतदाता जागरूकता मानव श्रृंखला में विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह राजपूत, विष्णुप्रसाद पंवार, असमा खानम, अंत्येश धारवां, सम्राट ढोके, पदमा परमार, पवन राया, निहायत मंसूरी, नमीता लोवंशी, रघुवीर सिंह, राखी पोहाने, नेहा अंसारी, मनोज कुमार करमोदिया, डॉ. दीक्षा खंडेलवाल, मो. इमरान, विनय कुमार तिवारी, सपना यादव, अभिलाषा श्रीवादी, राम सिंह, दिनेश कुमार शर्मा, नीता जैन, रामेश्वर दामड़िया, गौरीशंकर मालवीय, दिनेश गहरवाल, धीरम शर्मा, राजेश मालवीय, मनोज बड़ोदिया, गौरीशंकर मालवीय, हुकुमचंद, शशि बिंजवा, ज्योति मंडलोई, ज्योति चौहान, अनिल पटेल, डी.एस. मांडवा, कमलेश कुमार वर्मा, मुकुंद सिंह बरोड़िया, ज्ञान सिंह मेवाड़ा, रजनीकर महेश्वरी, एस.के. सिंगरिया, राजेश राठौर, आशीष विश्वकर्मा, सतीश पुस्पद, मोतीलाल पैरवाल, प्रिया गोहे, संदीप वर्मा, मनीष सोलंकी, विनोद नागदा, ममता अटेरिया, शुमायला सुल्तान, नेहा भूतिया, जेनसन सामुएल, सपना साहू, स्वाति राठौर, बलवान सिंह, रीतिका तिवारी, सुनंदा वर्मा, पूजा मेवाड़ा, नेहा सोनी, विनोद मेवाड़ा, हिमांशी झंवर, रीना चौरसिया, सीमा वर्मा, लता मालवीय, रीना विश्वकर्मा, राजकुमार मालवीय, रिजवान खान, श्रीश्रीराम श्रीवादी, के.डी. बैरागी, दीपिका चौहान, ज्योति ठाकुर, राजेन्द्र मालवीय, मुमताज मंसूरी, अमर सिंह मालवीय, शर्मिला गुर्जर, रिचा ठाकुर, मयंक जैन, राजेश मालवीय आदि उपस्थित थे।

IMG 20230521 WA0017 3 1024x925
IMG 20240117 WA0063 1 1024x525
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email