रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 दिनांक 22/03/24 को करीबन 20/30 बजे थाना मोहदा के अंतर्गत बने इंटर स्टेट चेक पोस्ट झाकस में चेकिंग के दौरान मिथलेश उर्फ लल्ला सोनी निवासी मोहटा के पास 27.341 किलो चांदी के जेवर एवं 88.900 ग्राम सोने के जेवर मिले जिसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई सूचना मिलने पर थाना मोहदा से पुलिस एवं एफ एस टी टीम मौके पर रवाना हुई मौके पर मिथलेश उर्फ लल्ला सोनी से जेवर के संबंध में पूछताछ की गई जिसने बताया कि वह सराफा व्यवसाई है एवं धारणी महाराष्ट्र से बाजार करके वापस आ रहा है, जेवर के बिल के संबंध में पूछने पर बताया कि बिल उपलब्ध है, परंतु आदर्श आचार संहिता लागू होने की स्थिति में इतनी मात्रा में सोने चांदी के जेवर लेकर परिवहन करना वर्जित है। मौके पर ही एफएसटी के द्वारा संपूर्ण जेवर की सूची बनाकर तौल कर विधिवत जप्त कर थाना सुरक्षार्थ रखवाया संपूर्ण जेवर कीमती करीबन 26 लाख रुपए की आंकी गई। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहदा नेपाल सिंह ठाकुर, सउनि मुजफ्फर हुसैन, रामकृष्ण धुर्वे, एफ एस टी प्रभारी अशोक पटेल, प्रआर प्रहलाद, सचिन माहोरे, नकुल यदुवंशी, गिरीश कुमार घोरसे, आर प्रवेश, योगेश, अमरदास, पंकज की मुख्य भूमिका रही। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 298 Post navigation शेख आकिब बने युव कांग्रेस के जिला महासचिव आमला थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई टुटमुर गाँव में 8860 रू की अवैध शराब जप्त