IMG 20230604 WA0002

रिपोर्टर राकेश डब्बू तायबाड़े आमला/बैतूल

बेतूल/आमला रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन नंबर 12722 में चढ़ने का प्रयास करते समय एक वृद्ध महिला यात्री के प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में नीचे गिरने और उसे सुरक्षित निकाल कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करने बाबत
आज दिनांक 04.06.2023 को ट्रेन नंबर 12722 दक्षिण एक्सप्रेस के आमला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 02 से रवाना होने पर एक महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में नीचे गिर गई ।

IMG 20230604 WA0001 600x1024

प्लेटफार्म पर ट्रेन अटेंड कर रहे उप निरीक्षक शिवरामसिंह ने तुरंत दौड़कर ACP कर ट्रेन को रोका और ASI S.N.यादव और आरक्षक हरमुख गुर्जर को बुलाकर यात्रियों की मदद से ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंसी हुई महिला यात्री नाम बुधनी बाई W/O धनसाय पटेल उम्र करीब 70 साल पता ग्राम रोगदा तहसील करतला जिला कोरबा छत्तीसगढ़ को सुरक्षित बाहर निकाला महिला यात्री अपने परिवार के साथ बैतूल में रामपाल महाराज का सत्संग सुन कर वापस गांव जा रही थी।

IMG 20230604 WA0003 461x1024


एंबुलेंस नहीं मिलने पर उप निरीक्षक शिवराम सिंह ने उक्त महिला यात्री को प्राइवेट ऑटो से ले जाकर सिविल अस्पताल आमला में उपचार हेतु भर्ती कराया है ।
उपनिरीक्षक शिवराम सिंह ने सतर्कता और समय बद्धता से एक बुजुर्ग महिला की जान बचाने का सराहनीय कार्य किया है

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email