Picsart 24 03 12 22 50 06 403

रिपोर्टर संजय वर्मा

आष्टा।10 दिनों तक बूथ पर 02 घंटे बिताएंगे मंत्री, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता10 फीसदी वोट बढ़ाने का लक्ष्य लेकर बूथों पर पहुंचेंगे 41 लाख कार्यकर्ताहर बूथ पर 370 प्लस वोट बढ़ाकर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देंगे कार्यकर्ता-श्री धारासिंह पटेल,जिला महामंत्री भाजपा सीहोरनमो एप्प,मिस्ड कॉल,लिखित में दे सकते है सुझावआष्टा । श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष से लेकर बीते दो वर्षों में संगठन के विस्तार और पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए लगातार बूथ सशक्तीकरण का काम किया गया है। पार्टी के इन्हीं प्रयासों की अगली कड़ी है-बूथ विजय अभियान, जो 13 मार्च से शुरू हो रहा है और 22 मार्च तक चलेगा।

इस बार पार्टी नेतृत्व ने पिछले चुनाव के मुकाबले 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। पार्टी के सभी 41 लाख सक्रिय कार्यकर्ता मुख्यमंत्री, मंत्री, पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अभियान के दस दिनों में बूथों पर पहुंचकर दो घंटे बिताएंगे तथा हर बूथ को ’मोदी बूथ’ बनाते हुए पार्टी का वोट शेयर 10 प्रतिशत बढ़ाने तथा 370 नए वोट हासिल करने की तैयारी करेंगे। वही भाजपा के विकसित भारत संकल्प पत्र निर्माण में आमजन से नमो एप्प,9090902024 पर मिस्ड कॉल करके,या लिखित में सुझाव दे सकते है। संकल्प पत्र निर्माण के लिये देश के 1 करोड़ लोगों से सुझाव प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्री धारासिंह पटेल ने आज मंगलवार को सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही।जिला महामन्त्री श्री धारासिंह पटेल ने कहा कि आगामी 13 तारीख से शुरू होने वाले बूथ विजय अभियान के दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ता और सभी सातों मोर्चे के कार्यकर्त्ता बूथों पर पहुंचेंगे। सभी मोर्चों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां और लक्ष्य दिए गए हैं। अभियान के 10 दिनों में सभी कार्यकर्ता इन कामों को पूरा करते हुए 370 प्लस के लक्ष्य को हासिल करने की तैयारी करेंगे। श्री पटेल ने बूथों पर किए जाने वाले कुछ प्रमुख कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में 18-19 साल की आयु के 16 लाख मतदाता हैं। प्रत्येक बूथ पर इन मतदाताओं से संपर्क और संवाद किया जाएगा।

वहां के प्रबुद्धजन, की वोटर्स और सभी समाजों, वर्गों के प्रमुख लोगों से भी संपर्क किया जाएगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, युवा, महिला, खिलाड़ी, शासकीय योजनाओं के लाभार्थी सहित अन्य सभी वर्गों से छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से संपर्क किया जाएगा। पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं का सम्मान कर उनसे बूथ में 370 वोट बढ़ाने के लक्ष्य के लिए सहयोग मांगा जाएगा। पन्ना प्रमुखों की बैठक बुलाकर उनसे करणीय कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

1000944631 1024x460

इन कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग प्रवासी कार्यकर्ता संगठन ऐप पर रियल टाइम करेंगे।जिला महामंत्री श्री धारासिंह पटेल ने पार्टी द्वारा हर बूथ पर 370 नए वोटर्स को जोड़ने के लक्ष्य को लेकर कहा कि जनसंघ के रूप में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना करने वाले डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में धारा 370 का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि एक देश में दो निशान, दो प्रधान, दो विधान नहीं चलेंगे। धारा 370 के खिलाफ संघर्ष के दौरान ही डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान दे दिया। कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास से जोड़े रखने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाकर उन्हें डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित करें। श्री धारासिंह पटेल ने पत्रकारो से कहा कि इन दिनों बड़ी संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। इसकी एक वजह तो यह है कि वे पार्टी की विचारधारा से जुड़ना चाहते हैं, जो देश और उसकी संस्कृति को बचाए रखने के लिए काम रही है। दूसरी वजह है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व के प्रति आकर्षण। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में बीते 10 सालों में जहां गरीब कल्याण के अनेक काम हुए हैं, वहीं, विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। देश-विदेश में भारत माता का मान-सम्मान बढ़ा है और भारत विश्वगुरु बनने की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इससे प्रभावित होकर अन्य दलों के लोग भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं, इसीलिए भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं।

1000944641 1024x399

आयोजित पत्रकारवार्ता में आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार के विकास के कार्य,वर्षो से अटकी,लटकी समस्याओं का किस तरह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राममंदिर निर्माण,तीन तलाक,370 का खात्मा,हाल ही में सीएए को लागू करना,पीएम आवास योजना,हर घर नल से जल,शौचालयों का निर्माण,किसान सम्मान निधि,आयुष्मान कार्ड से इलाज,80 करोड़ गरीबो को मुफ्त राशन वितरण,नारी सशक्तिकरण के कार्य,लाडली बहना योजना,सड़को का जाल बिछाना,एम्स खोलना,स्वास्थ, शिक्षा,खेती,युवाओं को रोजगार के अवसर,ड्रोन दीदीयो को सहयोग,लाडली लक्ष्मी योजना,जैसी सैकड़ो योजनाओ के धरातल पर उतरने से आज देश प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

1000902319 637x1024

विशेष रूप से उपस्तिथ नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रायसिंह मेवाडा ने पत्रकारवार्ता में उपस्तिथ सभी पत्रकारो का जिला भाजपा की ओर से आभार व्यक्त किया।पत्रकारवार्ता में आये सभी पत्रकारो का शब्दो के माध्यम से स्वागत सीहोर जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने किया

IMG 20240117 WA0063 3 1024x525
IMG 20230521 WA0017 3 1024x925
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email