IMG 20230603 17551270

रिपोर्टर राकेश डब्बू तायबाड़े बैतूल

आमला महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमती मोनिका निरापुरे के नेतृत्व में आज दिन शनिवार को रेस्ट हाउस से रैली निकाली।

शनिवार 3 जून 2023 आमला पुलिस प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि आमला की जनता स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर इंतजार कर रही है करोड़ों रुपए की लागत से बनाए गए हॉस्पिटल में 60 बेड है जिसमे सुविधा कुछ भी नहीं है

IMG 20230603 17195842

छोटे से छोटे उपचार के लिए मरीजों को बैतूल रेफर किया जाता है जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। नवनिर्मित अस्पताल में विषय विशेषज्ञ एवं नर्स पैरामेडिकल स्टाफ होना चाहिए

IMG 20230603 WA0003 1024x768

ज्ञापन में और भी मांग रखी गई है 5 डॉक्टर एमबीबीएस 4md ,दो महिला डॉक्टर ,एक स्त्री रोग विशेषज्ञ ,दूसरा जनरल फिजिशियन होना चाहिए। नवजात बच्चों के लिए शिशु रोग विशेषज्ञ होना चाहिए। सिविल अस्पताल होने के कारण कई पद खाली पड़े हुए हैं दो विशेषज्ञ डॉक्टर होना चाहिए, सिविल अस्पताल में दवाइयों नहीं रहती है ,जैसे टिटनेस, रेबीज, सर्पदंश की दवाई होना चाहिए, सोनोग्राफी मशीन और स्टाफ होना चाहिए।

IMG 20230603 17202029

बीपी शुगर की दवाई होना चाहिए, जिले मे सबसे ज्यादा रक्तदान आमला में किया जाता है इसलिए यहां ब्लड बैंक की स्थापना की जाए। महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोनिका निरापुरे ने कहा कि एक हफ्ते में हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो महिला कांग्रेस और जिला कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे जिसके लिए शासन स्वयं जिम्मेदार होगा। एजे

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email