रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 जल है तो हम सभी का कल सुरक्षित है,आज दिनांक 22 फरवरी को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के तत्वाधान में शोभापुर कॉलोनी के डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर चौक से जल बचाओ यात्रा का शुभारंभ किया गया,जो कि पाथाखेड़ा होते हुए शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर जल संरक्षण का संदेश देते हुए सारनी में समाप्त हुई;ज्ञात हो कि नगर पालिका सारनी क्षेत्र में पिछले कुछ महीने पहले तक पानी की भारी किल्लत थी जो कि विगत कुछ वर्षों पहले प्रयास से नगर पालिका द्वारा जल आवर्धन योजना के अंतर्गत कार्य द्वारा अब पानी की शुरुआत हुई है,परंतु हम सभी क्षेत्रवासियो के द्वारा इसका महत्व ना समझकर बड़े स्तर पर अतिरिक्त पानी सड़कों या नालियों पर बहाया जा रहा है जो की बहुत दुःखद है!! पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सचिव ब्रजभूषण पांडे द्वारा कहा गया की सत्ता का विकेंद्रीकरण अपने सही मूर्त में काम करे जिससे आम जन को उसका लाभ प्राप्त हो और लाभार्थी उसका सही मायने में अर्थ समझकर अपने प्रगति पथ को सार्थक बनाएं तभी हम अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं ,कांग्रेस पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भगवान जावरे और सेवादल के भोलाकांति द्वारा कहा गया कि जब तक किसी वस्तु के वास्तविक मूल्य का निर्धारण ना हो उसकी उपयोगिता समझ में नहीं आती ,जल के विषय में समझना जरूरी है, संगठन के जिला समन्वयक महेन्द्र भारती ने अपने उद्बोधन में कहा संयुक्त राष्ट्र विश्व जल विकास रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में 97.3 प्रतिशत जल खारा है जबकि शुद्ध जल केवल 2.07 प्रतिशत है, भारत देश विश्व की 17.8% जनसंख्या वहन करता है पर विश्व जल के संदर्भ में केवल 4% जल ही हमारे देश में उपलब्ध है ,हमारे देश में लगभग 60 करोड़ लोग पर्याप्त शुद्ध जल के संकट से जूझ रहें है दुनिया के 193 देशों में शुद्ध जल की स्थिति में सबसे खराब स्थिति वाले देशों में हमारा भारत 13वें स्थान पर है …जबकि एक शोध के अनुसार 2030 तक हमारी जल की मांग दोगुनी हो जायेगी ऐसी स्थिति में संभावना है कि हमारा जल स्तर पहले की अपेक्षा और भी तेजी से नीचे घटता जायेगा , ऐसी भयंकर स्थिति में फिर से पुनः हमे या हमारी आने वाली पीढ़ियों को निश्चय ही जल संकट की भयंकर समस्या से जूझना पड़ेगा पर तब तक बहुत देर हो चुकी होगी …… ऐसी भयंकर समस्या से बचने के लिए हमे आज से ही नही बल्कि अभी से जल संरक्षण हेतु छोटे छोटे प्रयास करना पड़ेगा…… सभी के द्वारा हमारे घर से लेकर बाहर रोड तक कहीं भी पानी को व्यर्थ ना बहने देने की अपील की गई तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को जल संरक्षण हेतु अन्य प्रयासों से संबंधित ज्ञापन सौंपा और यात्रा में सम्मिलित सभी का आभार व्यक्त किया!! रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 इस अवसर पर ब्रजभूषण पांडे,भगवान जावरे, भोलाकांति,ब्लॉक अध्यक्ष किशोर चौहान, विक्की सिंह,पार्षद मो. ताहिर अंसारी,बबलू वामनकर,पिंटीश नागले,पूर्व पार्षद सुरेश पंड्या,भूषण साबले ,राजेंद्र माने,शऊर रिज़वी, रामाश्रय वर्मा, सोनू सोना,दिलीप शर्मा,अशोक बामने,राहुल जैसवाल,किरण झरबड़े सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित थे!! Please follow and like us: Post Views: 331 Post navigation टैलेण्ट स्टार्स ने दिखाई अपने टैलेण्ट की चमक।वार्षिकोत्सव, खेल पुरस्कार वितरण व अनेक कार्यक्रमो का आयोजन। बैतूल बाजार मैं पहली बार आए ग्रेट खली विजेता पहलवानों को आपने हाथों से पुरस्कार बाटे