रिपोर्टर सजय वर्मा अष्टा

IMG 20240222 WA0210 1024x768

विश्व और कर्मा मतलब विश्व का मतलब सारा ब्राह्मण और कर्म का मतलब निर्माता आप सब लोग विश्व निर्माता की सन्तान है। प्रचीनकाल मे दुनियां को गढ़ने का कार्य विश्कर्मा जी ने किया था आज के समय मे दुनिया को सजाने-सँवारने का कार्य आप लोग कर रहे है।इस आशय के विचार स्थानीय काॅलोनी चैराहा स्थित गीतांजली गार्डन में विश्वकर्मा लौहार समाज द्वारा आयोजित भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित विवाह समारोह एवं वरिष्ठों का सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने व्यक्त किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथिगणों एवं समाज के वरिष्ठजनों द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात्् सम्मान समारोह एवं विवाह समारोह का आयोजन प्रारंभ हुआ। विवाह समारोह में 2 नवदम्पत्तियों सात जन्म साथ रहने की कसम खाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंचासीन विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमनारायण विश्वकर्मा, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, समाज अध्यक्ष नरेन्द्र विश्वकर्मा, सकल समाज अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, पार्षद रवि शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, तेजसिंह राठौर, रूपेश राठौर, कालू भट्ट, तेजपाल मुकाती का समाज के लखन विश्वकर्मा, राजबहादुर विश्वकर्मा, राकेश पांचाल, राकेश विश्वकर्मा द्वारा स्वागत सम्मान किया गया

IMG 20240222 WA0209 1024x768

। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा कहा जाता है रावण की सोने की लंका पुष्पक विमान और समस्त देवी-देवताओं के अस्त्र-शस्त्रांे का निर्माण भी विश्कर्मा जी ने ही किया था। हम सब यदि किसी देवी-देवता या महापुरुष की जयंती मनाते है तो उसका सीधा सा सन्देश होता है कि हम सब अपनी एकता अखण्डता बनाये रखे। साथ ही सभी समाजजनों से आग्रह किया कि सामूहिक विवाह समारोह अगले वर्ष दो से 200 की संख्या तक पहुंचे इसके लिए पूरे प्रयास करें।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email