रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 बैतूल _एकलव्य आदर्श आवासीय शाहपुर के प्राचार्य समेत तीन का निलंबन आयुक्त ने की अनुशंसा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अनियमितता के चलते जिला कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने दो लोगो को निलंबित किया है । एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शाहपुर के प्राचार्य श्री सुरेन्द्र कुमार डोनियाल व्याख्याता श्री एन के शर्मा पी जी डी श्री कटारे को निलंबित कर अनुशंसा कर अनुशासनात्मक कारवाही किए जाने का प्रस्ताव आयुक्त जनजातीय कार्यालय भोपाल को भेजा है । जिला स्तर पर उच्च श्रेणी शिक्षक बी एल कुमरे सहायक ग्रेड तीन सुदीप्त शेखर सरकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और अतिथि शिक्षको की सेवा समाप्त कर दी गई है । एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छात्रावास में कार्यरत अतिथि अधीक्षक आशीष यादव और अतिथि अधीक्षिका सुश्री स्वेता बिसेन को प्रथक कर दिया गया है । एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शाहपुर को लिखित निर्देश दिए गए कि आउट सोर्स कर्मचारी को निर्धारित दर से मजदूरी का भुगतान नहीं किए जाने पर जिला श्रम अधिकारी बैतूल द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर संबंधित कर ठेकेदार एवम प्राचार्य को नोटिस जारी कर कारवाही प्रारंभ कर दी गई है । लेकिन सेटिंग के खेल माहिर खिलाड़ी है जांच में पाए गए फर्जीवाड़े के सबूत मिलने पर आर्थिक अपराध इकाई भोपाल को भेजी गई । जहा शिकायत कर्ता को निरीक्षक श्री नायर ने कथन के लिए भोपाल बुलाया गया है रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 । Please follow and like us: Post Views: 273 Post navigation हरदा जिले में हुए फटाखा फैक्ट्री घटना की सीबीआई जांच की जाए: रामू टेकाम मां शेरावाली दरबार बस स्टैंड आमला में 29 व सालगिरह पर भंडारा एवं जागरण हुआ