। रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा 19 फरवरी को रविंद्र भवन भोपाल में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कर रहे हैं 19 फरवरी 2021 को उन्होंने संकल्प लिया था कि मैं प्रकृति, पर्यावरण की रक्षा के लिए एक वृक्ष रोज रोपित करूंगा। इस अभियान को 19 फरवरी 2024 को 3 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं इस अवसर पर इस अभियान में भागीदार रहने वाले कार्यकर्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसी कड़ी में आष्टा के पूर्व पार्षद पंकज यादव और कुशल पाल लाला को सम्मानित किया जाएगा इस हेतु पूर्व मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत तौर पर पत्र लिखकर ऐसे कार्यकर्ताओं को भोपाल कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। 2021 में की थी पौधारोपण की शुरुआतमध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमरकंटक में नर्मदा नदी के उद्गम स्थल शंभुधारा क्षेत्र में 19 फरवरी (नर्मदा जयंती) को रूद्राक्ष और साल का पौधा रोपा था। इसी दौरान उनके मन में विचार आया कि क्यों न रोज एक पौधा रोज लगाया जाए। बस यहीं से सीएम शिवराज का यह विचार संकल्प बन गया।19 फरवरी 2024 को इस अभियान को तीन वर्ष पूरे हो रहे हैं Please follow and like us: Post Views: 317 Post navigation बसंत पंचमी के अवसर पर नगर में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन नवनिर्मित नाले का नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण