रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20240207 WA0130 1024x505

आम आदमी पार्टी द्वारा सतत अपनी जनता के हितों से जुड़ी
9 सूत्रीय मांगों पर 1 फरवरी से जारी धरना प्रदर्शन 7 वें दिन भी जारी रहा जिसमें 3 दिनों से रात दिन का लगातार क्रमिक अनशन जारी हैं जिसमें पार्टी के पदाधिकारी क्रम बद्ध रूप से अपना सहयोग प्रदान कर रहें हैं बुधवार को पार्टी के सक्रिय नेता प्रीतम भूमरकर ने अपना एक दिवसीय क्रमिक अनशन में क्षेत्र की जनता के प्रति अपना समर्पण रूपी रात दिन के अनशन में सहयोग प्रदान किया पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य लोकसभा प्रमुख बैतूल अजय सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है की ये जनता के हितों से जुड़ा सीधा विषय हैं इसलिए ये धरना और क्रमिक अनशन लगातार जारी है

IMG 20240205 WA0125 1024x461

स्थानीय जिम्मेदार अधिकारियों को मौखिक रूप से 9 सूत्रीय मांगों की जानकारी उन्हें दे दी गई हैं लेकिन उन्हें शायद इस धरना प्रदर्शन क्रमिक अनशन की गंभीरता समझ नहीं आ रही है या ये जिम्मेदार विभागों को अवगत नही कराना चाहते हैं

IMG 20230818 151824
IMG 20230818 151906
IMG 20230818 151929
IMG 20230818 152012

IMG 20230925 183646

या जिले के उच्च अधिकारियों को धरना क्रमिक अनशन स्थल पर लाना नही चाहते हैं इससे साफ तौर पर नजर आ रहा हैं की बीजेपी की सरकार में अवेध कारोबार फल फूल रहा हैं

IMG 20240205 WA0124 1024x461

और जनता से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कितना सजग हैं जिला प्रशासन का अमला ये भी नजर आ रहा हैं हम स्वयं अब 8 वें दिन गुरुवार से अनिश्चित कालीन अनशन करने जा रहे हैं और अब जब तक जमीन स्तर पर मांगों पर उचित कार्यवाही नहीं होती तब तक ये अनशन जारी रहेगा

IMG 20230818 151737
IMG 20230818 151759

किसी प्रकार की कोई भी धरना अनशन स्थल की जनहानि का जिम्मेदार मांगों से संबंधित विभाग और जिलें के प्रशासनिक अधिकारी होंगे आज 7 वें दिन पार्टी के श्रमिक विकास संगठन प्रदेश सचिव विनोद जगताप,जिला इवेंट इंचार्ज मनोहर पचोरिया,यूथ विंग जिला सचिव शिबू विश्वकर्मा,राकेश सिंह,राजेश बामने,जिला संयुक्त सचिव थब्बिराम डोंगरे,ब्लॉक अध्यक्ष संतोष देशमुख,महिला नेत्री सुमन कुरान कमला बाथम

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20231022 153218 1
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email