IMG 20240124 WA0028

रिपोर्टर संजय वर्मा, केवल राम मालवीय

आष्टा । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई आष्टा ने आज शहीद भगतसिंह शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य के नाम एक ज्ञापन सोपा । ज्ञापन का वाचन नगर मंत्री रजत सोनी द्वारा किया गया।

सौपे गये ज्ञापन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांग की की,विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है विद्यार्थी परिषद।

जो समय-समय पर छात्रों की आवाजों को उठाता रहा है । इसी के तहत आज ज्ञापन के माध्यम से प्राचार्य से मांग कि,की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांग पर स्वीकृत राशि से बनी विज्ञान भवन की हालत जर्जर है । जल्दी-जल्दी उसकी मरम्मत कराई जावे ।

IMG 20240117 WA0063 3 1024x525

नही तो किसी भी दिन कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है,वही महाविद्यालय में रिक्त पदों पर शिक्षक शिक्षिकाओं की स्थाई नियुक्ति की जावे,महाविद्यालय परिसर कि जल्द से जल्द नियमित साफ-सफाई कराई जाए ।

IMG 20230521 WA0017 3 1024x925

ज्ञापन के दौरान नगर अध्यक्ष देवेंद्र बागवान, नगर मंत्री रजत सोनी, विकास डाबी, दीपक जैन, आयुष अंश राठौर, रोहित टेलर, रोहित मालवीय, युवराज राजपुत, सचिन राजपुत, राहुल जाट, सर्वेश जाटव, निखिल, शुभम, मोहन, हरिओम ठाकुर,अमन विश्वकर्मा, सुमित बगाना,सुमित जमालिया, अमन वर्मा, गोविंद मेवाडा, मोहित पटेल, नरेंद्र मंडलोई, अजय पुष्पद, निशा, आरती गोस्वामी, निकिता सहित अन्य छात्र उपस्तिथ थे .

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email