IMG 20240115 WA0054

रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा

आष्टा :नगरपालिका द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत नगर के दो प्रमुख स्थलों पर शासन की सभी योजनाओं का पंडाल लगाया सर्वप्रथम जनपद पंचायत के प्रांगण में एवं द्वितीय भाऊ बाबा मंदिर कुमार मोहल्ला वार्ड नंबर 14 में कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में विधायक गोपाल इंजीनियर द्वारा नगर के 18 वार्डो के विकास हेतु विधायक निधि से 1 करोड़ की घोषणा आष्टा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जहां जा रही, लोगों का विश्वास बढ़ा रही है। सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के सूत्र वाक्य को साकार करने के लिये केन्द्र सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक पात्रताधारी को लाभान्वित करने के लिये विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इसमें लाभों से वंचित रह गये व्यक्तियों को लाभान्वित करने का कार्य भी किया जा रहा है। इन सभी के चलते आज संपूर्ण प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

IMG 20240115 WA0055 1024x682

इस आशय के विचार जनपद पंचायत परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने व्यक्त किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, विशेष अतिथि सचिव भारत सरकार प्रबिश रंजन विश्वास, प्रभारी कलेक्टर आशीष तिवारी, नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, अनुविभागीय अधिकारी आनंद राजावत, एसडीओपी आकाश अमलकर, सीईओ अमितकुमार व्यास, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, प्रदेश महामंत्री धारासिंह पटेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा गुणवान, सोनू गुणवान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु जैन, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, कृपालसिंह पटाड़ा, नगीनचंद्र जैन, पार्षद रवि शर्मा, कमलेश जैन, डाॅ. सलीम खान, तारा कटारिया, अंजली चैरसिया, विशाल चैरसिया, प्रभात धाड़ीवाल, कैलाश बगाना, उमेश शर्मा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया। तत्पश्चात श्रीराम श्रीवादी टीम द्वारा स्वागत गीत, स्वच्छता गीत का गायन किया गया। स्वागत भाषण व योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना ने दी।

मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को नगरपालिका द्वारा नगर में चलाई जा रही योजनाओं का आंकड़ों सहित विस्तृत जानकारी भी नागरिकों को दी। विकसित भारत संकल्प यात्रा पर प्रकाश डालते हुए विधायक श्री इंजीनियर ने कहा कि इस यात्रा से योजनाओं के लाभों से वंचित रह गये पात्रताधारियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने लाभान्वितों से कहा कि योजना का लाभ मिलने के बाद होने वाली खुशी को अन्य लोगों से भी साझा करना चाहिए।

IMG 20240115 WA0056 1024x682

पहले के समय में लोग आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से कोसो दूर थे, जिसे भाजपा सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से दूर किया है। नगर विकास के लिए मिले 1 करोड़ – कार्यक्रम के दौरान भरे मंच से विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने नगर के सभी वार्डो के विकास के लिए नगरपालिका को 1 करोड़ रूपये की राशि अपनी विधायिकी से देने की घोषणा की, वहीं अभिभाषक संघ के बैठने के लिए उचित स्थान की व्यवस्था करते हुए 20 लाख रूपये की लागत से व्यवस्थित हाॅल निर्माण की घोषणा की, साथ ही डोराबाद स्थित शमशान घाट निर्माण के लिए 5 लाख रूपये की घोषणा की। विधायक श्री इंजीनियर ने कहा कि आष्टा अंचल के सर्वांगिण विकास में कोई कमी नही आने दी जाएगी। संपूर्ण तहसील के साथ आष्टा नगर विकासशील शहरों की गिनती में शुमार होगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी उपस्थित भारत सरकार के सचिव क्षेत्रीय विधायक नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपस्थित मनचा सीएमओ राजेश सक्सेना ने पुष्पमाला से स्वागत किया! विशेष अतिथि नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने उपस्थित युवाजनों, लाड़ली बहनों, स्व.सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार चार गरीबी को दूर करने का काम कर रही है।

चारों गरीबी में कमजोर युवा, महिलाएं, किसान के साथ ही बेसहारा गरीब जन है, जिन्हें सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने का काम भाजपा सरकार तेजी से कर रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य इन चारों को सशक्त बनाना है और इसी उद्देश्य के साथ संपूर्ण प्रदेश में 16 जनवरी से यह यात्रा प्रारंभ हुई है जो अपने नगर में आज आई, जिसके माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभों से हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया है। यह यात्रा 26 जनवरी तक अनवरत रूप से पूरे प्रदेश में भ्रमण कर पात्र छूटे हुए हितग्राहियों को लाभ दिलाने का काम करेगी।

IMG 20240115 WA0053 1024x793

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों द्वारा स्व.सहायता समूह की महिलाओं को लाभ वितरण किया गया, वहीं विभिन्न कलाओं में अपनी उत्कृष्टता दिखाने वाले मेघावी छात्रों को पुरूस्कृत किया गया। मेरी जुबानी मेरी कहानी के माध्यम से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम समाप्ति पश्चात्् मंचासीन अतिथियों द्वारा लगाए गए प्रत्येक स्टाॅलों पर पहुंचकर संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी ली। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कार्यक्रम स्थल के पूरे पांडाल में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टाॅल भी लगाए गए, जिसके माध्यम से अनेकों नागरिकों ने लाभ लिया। आभार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने व्यक्त किया तथा संचालन सुरेन्द्रसिंह शिक्षक ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या मंे भाजपा जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के साथ ही बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद थे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email