IMG 20240114 15142409

भगवा ध्वज वाहिनी ने यात्रा को शोभायमान बनाया।

IMG 20240114 150658 572x1024

इंदौर:रविवार 14 जनवरी को प्रातः 10 बजे ,गांधीनगर के परशुराम मंदिर से हिंदू समाज की शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के राम भक्त परिवार सहित सम्मिलित हुए।

IMG 20240114 15100764 1024x576

शोभायात्रा में बैंड और ढोल की थाप पर लोग नाचते झूमते हुए चल रहे थे वहीं अखाड़े में पहलवानों ने करतब दिखाए, डीजे की थाप पर युवा राम धुन पर नाचते हुए चले ,वही ट्रैक्टर ट्राली पर श्री राम -लक्ष्मण- सीता, हनुमान एवं वानर सेवा की वेशभूषा पहने बच्चे यात्रा में शामिल हुए। बताया गया है की यात्रा निकालने का मुख्य उद्देश्य 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पूर्व क्षेत्र को राममय बनाना है

IMG 20240114 153226 1024x652

यात्रा के शुभारंभ अवसर पर गांधीनगर क्षेत्र से 1992 में जो कार सेवक सम्मिलित हुए थे उन्हें मंच के माध्यम से समिति के संयोजक व सहसंयोजक ने भागवा दुपट्टा व श्रीफल एवं मेटल से बने हुए श्री राम मंदिर के प्रतीक चिन्ह को देकर सम्मानित किया। साथ ही जो कार सेवक दिवंगत हो गए थे उनके परिजनों को मंच पर बुलाया गया।

IMG 20240114 15150178 1024x576

वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह कार्यवाह राजेश झांझरिया ने सभी को संबोधित करते हुए 22 जनवरी के पूर्व की तैयारी एवं 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य रूप में मनाने की अपील की।साथ ही मंच के माध्यम से क्षेत्र के मंदिर मंदिरों के पुजारियो को एवं क्षेत्रीय गांधीनगर थाना के प्रभारी अनिल यादव को भी सम्मानित किया गया।शोभायात्रा गांधीनगर के विभिन्न मार्ग से होते हुए परशुराम मंदिर प्रारंभ स्थल पर ही यात्रा का समापन किया , समापन पर भगवान श्री राम जी की आरती करके महाप्रसाद वितरित किया गया।

शोभायात्रा में क्षेत्र की मात्रृशक्तियां व गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email