IMG 20240112 WA0036

रिपोर्टर संजय वर्मा/केवल राम मालवीय

आष्टा। नगर के सी.एम. राइज शास. उत्कृष्ट उमावि आष्टा में 12 जनवरी 2024 को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। शासन के निर्देशानुसार प्रातः 9 बजे से 10ः30 बजे तक विद्यालय में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।

जिसमें जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा, वार्ड पार्षद रविन्द्र शर्मा, व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, हरेन्द्र सिंह ठाकुर, भविष्य भट्ट, नपा सी.एम.ओ. राजेश सक्सेना, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह राजपूत, मॉडल विद्यालय प्राचार्य सी.एल. पेठारी, योग प्रशिक्षक अजेन्द्र सिंह यादव आदि उपस्थित थे। सर्वप्रथम माँ सरस्वती का पूजन एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। संस्था प्राचार्य मो. सितवत खान द्वारा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर एवं कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया।

इसके पश्चात शासन के निर्देशानुसार दिए गए प्रोटोकॉल अनुसार सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एवं उसी के साथ साथ संस्था में भी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। इस अवसर पर योग शिक्षक अजेन्द्र सिंह यादव द्वारा सूर्य नमस्कार के सभी बारह आसनों का अभ्यास करवाया गया। इसी कड़ी में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र के प्रेरक उद्बोधन में बताया कि छोटी आयु में ही उन्होंने माँ भारती का गुणगान दुनिया के सामने प्रस्तुत किया साथ ही साथ उन्होंने बच्चों को अपनी विद्यार्थी जीवन के अनुभवों को बताते हुए मार्गदर्शित किया कि विद्यार्थी जीवन बहुत महत्वपूर्ण होता है, स्वामी विवेकानंद जी ने अपने अल्प जीवनकाल में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि जीवन लंबा हो यह महत्वपूर्ण नही है, हमने उसमें क्या उपलब्धि प्राप्त की यह महत्वपूर्ण होता है। विद्यार्थी जीवन बहुत महत्वपूर्ण है। इस समय हम जो कुछ भी बनना चाहते है, करना चाहते है, उसकी शुरूआत इसी उम्र से होती है। हम भी जब विद्यार्थी थे, तब हमने मन लगाकर पढ़ाई की उसी का नतीजा है, कि आज आप सब की हम सेवा कर रहे है। विधायक श्री इंजीनियर ने बताया कि हमारे देश में प्रतिभा की कमी नही है। पूर्व राष्ट्रप्रति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने ऐसी मिसाईल देश को समर्पित की है, जो 13 हजार किलोमीटर पर अपने दुश्मन देश पर हमला कर सकती है।

IMG 20240112 WA0034 1024x461

ऐसे महान व्यक्तियों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई ने अपने संबोधन में कहा कि सूर्य नमस्कार यह केवल एक दिन न होकर प्रतिदिन करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और मस्तिष्क का निर्माण होता है, और इसी से बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि सुबह जल्दी उठ कर व्यायाम प्रणायाम एवं खेल गतिविधियों में शामिल होने से दिन भर मन एवं शरीर तरोताजा रहता है और इससे पढ़ाई में मन भी लगता है। नगर भाजपा अध्यक्ष अतुल शर्मा द्वारा भी प्रेरक उद्बोधन दिया गया उन्होंने बताया कि शिक्षा इतनी ग्रहण करे कि नौकरी हमारे सामने छोटी लगने लगे। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को बताया कि जीवन अनुशासित होना चाहिए।

IMG 20240112 WA0035 1024x461

समय पर सोना और समय पर जागने के साथ साथ अध्ययन का भी समय निर्धारण होना चाहिए। संस्था प्राचार्य मो सितवत खान द्वारा अपने आभार उद्बोधन में सभी अतिथियों को सादर धन्यवाद प्रेषित किया साथ ही साथ उन्होंने यहा भी बताया कि विद्यालय के अध्ययन अध्यापन एवं विकास से संबंधित सभी प्रकार के कार्यो के लिए सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा एवं अनुविभागीय अधिकारी द्वारा निरंतर एवं सक्रिय सहयोग प्राप्त होता है।

IMG 20240112 WA0037 1024x461

इस अवसर पर संस्था के शिक्षक विष्णुप्रसाद पंवार, अंत्येश धारवां, सम्राट ढोके, पदमा परमार, आरती विश्वकर्मा, पवन राय, जितेन्द्र मेवाड़ा, धर्मेन्द्र मेवाड़ा, निहायत मंसूरी, अमिता सोनी, नमीता लोवंशी, रघुवीर सिंह, गौतम चौरसिया, भूपेन्द्र शिंदे, जितेन्द्र धनवाल, लीला भिलाला, मोनिका जैन, मनोज कुमार करमोदिया, डॉ. दीक्षा खंडेलवाल, मो. इमरान, विनय कुमार तिवारी, सपना यादव, तेजपाल सिंह परमार, अभिलाषा श्रीवादी, वीरेन्द्र सिंह, राम सिंह, उर्मिला यादव, नीता जैन, रामेश्वर दामड़िया, विजय हाटेकर, निर्मलदास बैरागी, जितेन्द्र वर्मा, गौरीशंकर मालवीय, दिनेश गहरवाल, धीरज शर्मा, राजेश मालवीय, मनोज बड़ोदिया, गौरीशंकर मालवीय, हुकुमचंद, शशि बिंजवा, ज्योति मंडलोई, ज्योति चौहान, अनिल पटेल, डी.एस. मांडवा, कमलेश कुमार वर्मा, मुकुंद सिंह बरोड़िया, एस.के. सिंगरिया, मदन परमार, राजेश राठौर सहित समस्त शैक्षणिक एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे। मो. सितवत खान

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email