IMG 20231222 WA0028

संजय वर्मा आष्टा

केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया
अष्टा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा संसद की सुरक्षा में हुई चूक के ऊपर विपक्ष द्वारा देश के गृहमंत्री अमित शाह से सदन में आकर बयान देने की मांग की गई और देश को वास्तविक स्थिति से अवगत कराने का संसद के पटल से बेहतर प्लेटफार्म कोई हो नहीं सकता परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के गृहमंत्री अमित शाह ने ना सदन में आकर स्थिति स्पष्ट की और साथ ही प्रधानमंत्री भी लोकसभा से दूरी बनाकर रैली एवं टेलीविजन पर भ्रामक प्रचार करते नजर आए इसके विरोध में जब विपक्ष के सांसदों ने लगातार लोकसभा एवं राज्यसभा में गृहमंत्री के सदन में आने पर और बयान देने पर अपनी बात रखना चाही तो कांग्रेस सहित कांग्रेस सहित विपक्ष लोकसभा राज्यसभा के अब तक 143 सांसदों को सदन से पूरे सत्र की अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया जो की एक तरह से विपक्ष मुक्त सदन कर दिया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी सरकार का दोहरा चरित्र एकदम देश के सामने है जिस भाजपा सांसद के द्वारा जारी पास पर सांसद के अंदर घुसे उनसे से न पूछताछ हुई ना उनको निलंबित किया गया बल्कि जो विपक्ष के सांसद न्याय की एवं जांच की मांग कर रहे हैं

IMG 20231222 WA0027

उनको सदन से निलंबित किया गया जो की शर्मनाक है और उसके साथ ही केंद्र सरकार महत्वपूर्ण बिलों को बिना चर्चा के बिना विपक्ष की उपस्थिति के पास किया जा रही है जिससे एक प्रकार का लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो गया या यूं कहें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है इसके विरोध में आज पूरे देश में कांग्रेस पार्टी एवं विपक्ष दलों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन के कार्यक्रम किए जा रहे हैं कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्र की सरकार को स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि आप लोकतंत्र को खत्म करने के लिए तानाशाही कीजिए हम विपक्ष के साथ और देश के लोगों के साथ मिलकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं देश की एकमात्र उम्मीद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में पूरे देश में केंद्र सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ संघर्ष करेंगे और एक दिन इस सरकार को उखाड़ कर फेकने का काम करेगे।

उपरोक्त अवसर पर एआईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर, विधानसभा प्रत्याशी कमल सिंह चौहान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद गुड्डू, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेश मुंदीखेड़ी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष खालिद पठान,घनशयम जांगड़ा, भैया एमपी,सन्नवर खान, पार्षद राजकुमार मालवीय, शाहिद टेलर,एजाज खान, तोसिफ बाबा , फेजुद्दीन,नवाब बेरी,नरेंद्र कुशवाह, रामचरन दावरिया,टोनी कोठरी, हरी मेवाड़ा, अखलेश राजपूत, यसवत मालवीय, निरंजन दोनिया, चेतन भाटी,राजकुमार नोगांव, देवराज परमार,शंकर सक्सेना, अर्जुन अजय, विजय सोलंकी, दिलीप मालवीय, मोतीलाल मालवीय, किशोर गुड्डू मैना,राधेश्याम मालवीय, अशोक डाबरी, पंकज वर्मा,रिंकू,सोनू, कृपाल तोमर, सलमान सांगाखेड़ी, आदी कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email