IMG 20231220 WA0035

संत गाड़गे बाबा की 67 वीं पुण्यतिथि पर रजक समाज ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित।

20 दिसम्बर 2023, बुधवार को बैतूल के लिंक रोड, टिकारी स्थित तरंग वाटिका लॉन में स्वच्छता के अग्रदूत महान संत श्री गाड़गे जी महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम का परम सम्माननीय बुजुर्गों के करकमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

श्री शशिकुमार जागरे जी के द्वारा मंत्रोच्चारण एवं श्री रविकिरण तायवाड़े जी के द्वारा भगवान गणेश एवं माँ सरस्वती की वंदना के साथ-साथ उपस्थित व्यक्तियों द्वारा पूजा अर्चना कर बाबा को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

IMG 20231221 WA0170 1024x770

श्री जागरे जी द्वारा बाबा के जीवन वृत्त और सत्कर्मों पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि, “बाबा ने कभी भी स्वयं को गुरु के रूप नहीं माना, उन्होंने कभी भी किसी से पैर नहीं पड़वाए और आजीवन सेवा कार्य करते रहे”

IMG 20231220 WA0218 1024x576

मुंबई स्थित संत गाड़गे ट्रस्ट का मानव सेवा हेतु महत्व बताते हुए जिलाध्यक्ष श्री तुलसी मालवी जी द्वारा अपने प्रेरक संबोधन में कहा गया कि, “जिला मुख्यालय पर हमारे सामाजिक भवन के निर्माण में हमारे समाज के हर परिवार का स्वैच्छिक सहयोग और गौरवपूर्ण अधिकार होगा। बैतूल शहर में सामाजिक भवन के निर्माण से हमारे समाज परिजनों को मांगलिक कार्य करने एवं आकस्मिक स्थिति में ठहरने हेतु सुरक्षित सुविधा प्राप्त होगी

IMG 20231220 WA0271 1024x768

“।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री संजू सोलंकी जी ने अपने संकल्पित उद्बोधन में कहा कि, “सामूहिक प्रयास के माध्यम से बड़े से बड़ा काम भी बड़ी आसानी से हो जाता है। आज हम प्रण लें कि अगले वर्ष का पुण्य तिथि कार्यक्रम हमारे स्वयं के सामाजिक भवन में आयोजित हो। यदि किसी कारणवश भवन न बन पाए तो नींव भरने का कार्य तो हम अवश्य करेंगे”।

IMG 20231220 WA0321 477x1024

श्रीमती चंदा मंडुरने जी, श्रीमती मीरा पटने जी, श्री रामप्रसाद तायवाड़े जी, श्री सुरेश बुंदेले जी द्वारा भी उपस्थित समाज जनों को संबोधित किया गया।

जिला समन्वयक श्री गौरीशंकर बाथरी जी द्वारा अत्यंत ओजमय गीत, “धर्म के लिए जिए, समाज के लिए जिए” का गायन किया गया।

IMG 20231220 WA0299 1024x459

जिलाध्यक्ष महिला विंग श्रीमती ललिता सिसोदिया जी, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शारदा पटने जी, श्रीमती प्रज्ञा मालवी जी, श्रीमती विधि सिसोदिया जी, श्रीमती राजरानी बिंजवे जी, श्रीमती कविता इन्हें जी, श्रीमती सोनू मौखेड़े जी, श्री सुरेश उदयपुरे जी, श्री रविकिरण तायवाड़े जी, श्री अशोक तायवाड़े जी, श्री शशि कुमार जागरे जी द्वारा बाबा के प्रिय भजन, “गोपाला, गोपाला, देवकीनंदन गोपाला” के भक्तिमय गायन के दौरान उपस्थित व्यक्तियों द्वारा युगल / एकल रूप से बारी-बारी से गणेश भगवान, माँ सरस्वती एवं बाबा की आरती उतारकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।

IMG 20231221 WA0072

इस कार्यक्रम में श्री गोकुल प्रसाद मंडुरने जी, श्री हरिशंकर सिसोदिया जी, श्री दीनानाथ मौखेड़े जी, श्री ललित कुमार सिसोदिया जी, श्री मोहन मौखेड़े जी, श्री संतोष जागरे जी, श्री राजकुमार बावसे जी, श्री दिनेश उदयपुरे जी, श्री सुशील उदयपुरे जी, श्री सुरेश बघेल जी, श्री राजेश पटने जी, श्री उत्सुक आर्य जी, श्री सुनील सोलंकी जी, श्री उमेश बिंजवे जी, श्री राकेश एनिया जी, श्री सुनील बाथरी जी, श्री गिरीश बावसे जी, श्री सुधीर कटारे जी, श्री अजय जागरे जी, श्री अनिल सोलंकी एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे।

IMG 20231221 WA0074 1024x768

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला उपाध्यक्ष श्री राजन सिसोदिया जी, कार्यक्रम सह प्रभारी श्री नितेश एनिया जी, श्री शुभम पारडकर जी, श्री सुनील बाथरी जी, श्री दिलीप जांगड़े जी, श्री विपिन बाथरी जी, श्री आशीष ‘प्रवीण’ पटने जी, श्री देव तायवाड़े जी, श्री मोहित चौरसे जी आदि युवाओं का विशेष योगदान रहा।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे आमला बैतुल🙏

IMG 20231022 153218 6
IMG 20230818 151824 11
IMG 20230818 151906 11
IMG 20230818 151929 13

IMG 20230818 152012 11
IMG 20230925 183646 11

अंत में भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

भारत के प्रथम जनक सत गाडगे बाबा की पुण्यतिथि पर किला खजाना में गरीबों को कबल और गरम कपड़े बाटे गए

IMG 20231221 WA0177 1024x768

!! जय गाड़गे महाराज !!
!!! जय रजक समाज !!!

IMG 20231221 WA0178 1024x768

IMG 20230818 151737 11
IMG 20230818 151759 11

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email