रिपोर्टर केवल राम मालवीय इंदौर: बताया जाता है कि स्वच्छता को लेकर सबसे पहले यह अभियान महाराष्ट्र के मुंबई में संत गाडगे महाराज ने हीं चलाया था। अमरावती में जन्मे संत गाडगे को अनेक नाम से जाना जाता है, कुरीतियों और आडंबर का विरोध करने वाले गाडगे बाबा का जन्म 23 फरवरी 1876 को अमरावती में हुआ था वहीं 20 दिसंबर 1956 को उनका देह अवसान हुआ था।इस प्रकार उनकी पुण्यतिथि 20 दिसंबर को मनाई जाती है, निराश्रितों को आश्रय ,भूखों को भोजन ,निर्धन को कामकाज और बच्चों को अनिवार्य शिक्षा दिलाने के पक्षधर गाडगे महाराज को महाराष्ट्र में देवता की तरह पूजा जाता है। हालांकि संत की कोई जाति नहीं होती है फिर भी रजक समाज में जन्मे संत गाडगे बाबा की पूजा मध्य प्रदेश सहित संपूर्ण देश भरकर का रजक समाज भी करता है। इसी क्रम में आज 20 दिसंबर को उनकी पुण्यतिथि पर पंचकुइयां स्थित उनकी प्रतिमा पर इंदौर रजक समाज के लोग पहुंचे और वहां स्वच्छता अभियान चलाने के पश्चात उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पमाला अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर नंदराम चौहान, सुरेश मालवीय, अनिल मालवीय ,कैलाश चौहान, गब्बर खटवा,सुनील मंडवाल, राजू मालवीय, राजेश नानद,पप्पू परमार,नरेंद्र बिंजवा ,मुकेश सोलंकी,अशोक परमार सुनील मालवीय,राजू कराडे, संजय मालवीय सहित समाज के अनेक लोग शामिल थे।सुनील मंडवाल को अध्यक्ष नियुक्त किया सामाजिक संस्था के राजू कराड़े ने बताया कि सभी सदस्यों की सहमति से रजक युवा कल्याण संघ का अध्यक्ष सुनील मंडवाल को नियुक्त किया गया है। Please follow and like us: Post Views: 342 Post navigation आष्टा कांग्रेस कमेटी ने जीतू पटवारी का किया गर्म जोशी से स्वागत आत्मविश्वास से ही सफलता मिलती है -श्री मिट्ठूपुरा सरकार