Reported by first khabar Bharat भोपाल:मप्र कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है, मीडिया से प्राप्त खबरों के अनुसार कमलनाथ की जगह जीतू पटवारी बने प्रदेश अध्यक्ष, उमंग सिंघार नेता-प्रतिपक्ष बनाए गए हैं मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे कमलनाथ की जगह अब कमान जीतू पटवारी को सौंपी गई है। वहीं उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। राहुल गांधी के नजदीकी माने जाने वाले जीतू पटवारी को मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। वे कमलनाथ की जगह लेंगे। वहीं सदन में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका अब आदिवासी नेता और विधायक उमंग सिंघार संभालेंगे। बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की करारी हार के बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव की बात कही जा रही थी। अब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे कमलनाथ की जगह अब कमान जीतू पटवारी को सौंपी गई है। वहीं उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। उनका नाम काफी समय से चर्चा में था। उन्हें जिम्मेदारी देकर कांग्रेस ने आदिवासियों को भी साधने की कोशिश की गई है। वहीं हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। अनुमान यह है कि इन नियुक्तियों से पता चलता है कि कांग्रेस का अब भी मालवा निमाड़ पर फोकस है। जीतू पटवारी और उमंग सिंघार दोनों यहीं से आते हैं। गौरतलब है कि भाजपा ने भी मालवा के उज्जैन से मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया है। Please follow and like us: Post Views: 371 Post navigation आष्टा में पाटीदार समाज के लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई आष्टा कांग्रेस कमेटी ने जीतू पटवारी का किया गर्म जोशी से स्वागत