रिपोर्टर संजय वर्मा/केवल राम मालवीय आष्टा /प्रकाश पर्व गुरु नानक जयंती महोत्सव पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ 27 नवंबर सोमवार को मनाई गई ,गुरुद्वारे से शोभा यात्रा के रूप में जुलूस प्रारंभ हुआ श्री राम मंदिर,प्रगति गली, बड़ा बाजार, सिकंदर बाजार,चार बत्ती चौराहा होता हुआ बुधवारा ,सिद्धार्थ हॉस्पिटल चौराहे पर निकली और जगह-जगह पर भव्य स्वागत हुआ। गुरु नानक जी की शिक्षाओं का प्रचार प्रसार करके पूजन अर्चना किया गया।समाज अध्यक्ष सुशील भोजवानी , पूज्यि सिंधी पंचायतएवं, जितेश मोटवानी (बिट्टू) पूज्य सिंधी युवा संगठन, समाज के वरिष्ठ मनोहर भोजवानी, कैलाश भोजवानी का साफा एवं दुपट्टा डालकर स्वागत किया एवं पुष्प वर्षाकर एवं दुपट्टा डालकर मातृशक्तियों का स्वागत किया। Guru Nanak Jayanti 2023: इस साल गुरु नानक जयंती सोमवार, 27 नवंबर यानी आज मनाई गई. यह त्योहार हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा को ही मनाया जाता है. कहते हैं कि इस दिन सिखों के पहले गुरु गुरु नानक साहब का जन्म हुआ था. गुरु नानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है. इस दिन सिख धर्म के लोग लोग गुरुद्वारे जाकर गुरुग्रंथ साहिब का पाठ करते हैं. गुरुद्वारों में होने वाले भजन, कीर्तनों में शामिल होते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर गुरु नानक देव कौन थे और उनकी जयंती को प्रकाश पर्व क्यों कहा जाता हैय कब और कहां हुआ था गुरु नानक देव का जन्म? गुरु नानक देव की मां का नाम तृप्ता और पिता का नाम कल्याण चंद था. नानक साहिब का जन्म 15 अप्रैल 1469 को पंजाब के तलवंडी में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में स्थित है. यह जगह ननकाना साहिब के नाम से भी लोकप्रिय है. सिख धर्म में गुरु नानक देव जी की जयंती का विशेष महत्व है. हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर गुरु नानक जयंती मनाई जाती है. प्रकाश पर्व क्यों कहा जाता है? गुरु नानक देव जी ने अपना पूरा जीवन समाज सुधारक के रूप में समर्पित कर दिया. उन्होंने जात-पात, ऊंच-नीच और भेद-भाव को मिटाने के लिए खास कदम उठाए थे. इंसानियत के नाम पर लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए उपदेश दिए थे. नानक साहब ने समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाने का काम किया था और इसी वजह से उनकी जयंती हर साल प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है. Please follow and like us: Post Views: 310 Post navigation होली एंजेल स्कूल में लगा बाल मेला, सोशल मीडिया पर बदनाम करने के लिए चलाई गई पोस्ट पर कार्रवाई को लेकर आवेदन दिया