रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे आमला बैतुल थाना आमला में दिनांक 23-24 नवंबर की मध्य रात्रि में देशमुख मेट्रोल पम्प के पास कुडमुड़ नदी में मृत अवस्था में पाए गए दो युवकों -तुलसीराम यादव और मोहित यदुवंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के सम्बन्ध में दर्ज मर्ग की जॉच की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा SDOP मुल्ताई को निर्देशित किए जाने पर SDOP मुल्ताई द्वारा दिनांक 25 नवेंबर की सुबह से आमला आकर TI आमला के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया, घटना में घायल एवम जीवित बचे युवक रवि @ रविशंकर यदुवंशी से विस्तृत पूछताछ की, रवि के भाई दुर्गेश, ग्राम नीमझिरी जाने एवम मुलाकात से संबंधित लोगों से भी पूछताछ कर तथ्यों की पड़ताल की । बोरी जोड़ तक घायल रवि को लिफ्ट देने वाले राजगीरी गोस्वामी, पेट्रोल पंप के कर्मचारी अश्विन पवार मृतक मोहित के पिता रमेश यादव एवम भाई संजय यादव आदि से पूछताछ की गई। घटनास्थल के मुआयने, मोटर साइकिल पर घिसटन के निशान PM करने वाले डॉक्टर से चर्चा आदि से प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का ही प्रतीत होना पाया है, किंतु मृतकों के परिजनों द्वारा दी गई जानकारियों को भी गंभीरता से सुना जाकर, कथन आदि दर्ज कराकर बारीकी से हर पहलू पर जॉच का आश्वासन दिया है। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे आमला बैतुल🙏 Please follow and like us: Post Views: 420 Post navigation आवारा पशुओं एवं रिहाशी इलाकों में सुअरों का आतंक नगर पालिका के प्रति लोगों का बढ़ रहा आक्रोश– बैतूल जिले की प्रसिद्ध नदी मा माचना नदी आमला ब्लाक के हसलपुर उद्गम स्थल से लेकर सगम के प्रतीक